scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार न्यूज़

नीरज कुमार के आगे कैसे बेअसर रहा 'अनंत सिंह फैक्टर', देखें

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद के चुनाव की तस्वीरें अब धीरे-धीरे साफ हो रही हैं. बिहार में यूं तो 8 सीटों पर चुनाव हुए लेकिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं वो थी पटना स्नातक सीट. जहां से जेडीयू के नीरज कुमार चुनावी मैदान में थे, नीरज कुमार के मुकाबले में होना इसलिए सुर्खियां बनीं क्योंकि उनका विरोध बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कर दिया था.

बिहार MLC में बड़ा उलटफेर, पटना शिक्षक सीट पर BJP के नवल यादव हारे

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर हुआ है. पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से बीजेपी के सिटिंग एमएलसी नवल किशोर यादव को राजद के डॉ. संजीव कुमार ने हरा दिया. इसके साथ ही दरभंगा, तिरहुत और सारण सीटों पर भी सिटिंग एमएलसी चुनाव हार गए हैं. वहीं पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.

Sanjeev Singh Tejashw Yadav

पटना शिक्षक सीट पर RJD के संजीव सिंह जीते, BJP का 30 साल का कब्जा खत्म

28 अक्टूबर 2026

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने भाजपा के मौजूदा एमएलसी नवल किशोर यादव को हरा दिया. इस जीत ने सीट पर भाजपा और नवल किशोर यादव का 30 साल से चला आ रहा कब्जा खत्म कर दिया.

बिहार MLC: कांग्रेस का सूपड़ा साफ, RJD और जन सुराज ने जीती एक-एक सीट

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी. वहीं, RJD और जन सुराज ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 0 प्रतिशत रहा.

Bhai birendra rjd mla

'फांसी पर लटका... ', ज्ञानेश कुमार पर RJD MLA का विवादित बयान

28 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और मनेर विधायक भाई बीरेंद्र ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुख्य चुनाव ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा है कि जिसने वोट चोरी की है, ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त करके फांसी के तख्ते पर लटका देना चाहिए.

bihar mlc election result anant singh vs neeraj kumar

अनंत फ्लावर समझे थे, फायर निकले नीरज! क्लीन बोल्ड हो गए छोटे सरकार

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के विरोध और बगावत के बावजूद जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक साख का लोहा मनवाया है. अनंत सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

bihar jdu nitish kumar anant singh mlc election

नीरज ने दिया जोर का झटका! अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन, बोले- पार्टी ही मालिक

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक क्षेत्र में जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है, जहां उन्होंने बाहुबली विधायक अनंत सिंह के विरोध और जन सुराज प्रत्याशी की चुनौती को पछाड़कर अपनी साख बचा ली. अब अनंत सिंह का पहला रिएक्शन आया है.

Neeraj Kumar Anant Singh

'कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइया', नीरज ने ली अनंत सिंह की चुटकी- VIDEO

28 अक्टूबर 2026

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत पक्की होते ही उनका वीडियो बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह की तैयार कराई मिठाई पर चुटकी ली. नतीजे के बाद अनंत सिंह के आवास का जश्न सन्नाटे में बदल गया, जबकि उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए हार पर मलाल नहीं जताया.

'पार्टी माल‍िक है', नीरज कुमार की जीत पर खुलकर बोले अनंत स‍िंह

28 अक्टूबर 2026

ब‍िहार में एमएलसी चुनाव और पार्टी से निष्कासन पर अनंत स‍िंह ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जनता ही असली मालिक है. नीतीश कुमार के प्रति उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा और उनकी नाराजगी केवल नीरज कुमार से थी. वे जल्द ही नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और पार्टी में लौटने की उम्मीद रखते हैं.

samrat choudhary prashant kishor and tejashwi yadav

दरक रहा BJP का ‘पाटलिपुत्र’... पटना सीट पर भी ढहा 30 साल पुराना किला

28 अक्टूबर 2026

बिहार की राजनीति के केंद्र पाटलिपुत्र में बीजेपी का तीन दशक पुराना किला लगातार दरक रहा है. बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद अब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी सीट पर भी बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि बीजेपी का दुर्ग क्यों कमजोर पड़ रहा.

बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार जीते

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज कुमार ने अपना दबदबा बनाए रखा. वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता नवल किशोर यादव को आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस की सिटिंग सीट पर जन सुराज ने कब्जा जमाया है.

पटना में नतीजे से पहले ही अनंत सिंह के आवास पर बंटने लगी मिठाई, देखें

28 अक्टूबर 2026

पटना में अनंत सिंह के आवास पर चुनाव नतीजों से पहले ही मिठाइयां बटना शुरू हो गया है. समर्थकों ने दावा किया है कि जीत पक्की है और इसी खुशी में एक हफ्ते से लाखों मिठाइयां तैयार की जा रही थीं. समर्थकों का कहना है कि पार्टी के फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा और वे भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे.

बिहार विधानसभा परिषद चुनाव के वोटों की गिनती मंगलवार से ही हो रही थी. (Photo: Screengrabs)

बिहार शिक्षक चुनाव में बड़ा उलटफेर, चारों सीटिंग MLC चुनाव हारे

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण यानी कि सभी चारों सीटों पर मौजूदा एमएलसी चुनाव हार गए.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश. (Photo: ITG)

बेगूसराय ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 3 राज्यों से 8 बदमाश गिरफ्तार

28 अक्टूबर 2026

बेगूसराय में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 16 अक्टूबर को फुलवरिया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में फायरिंग कर बदमाशों ने 170 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और एक लाख रुपये लूटे थे. पुलिस ने बिहार, बंगाल और झारखंड से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Bihar Legislative Council election results

बिहार MLC चुनाव में 5 सीटों के नतीजे आए, BJP के 30 साल पुराने MLC हारे

28 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद चुनाव के 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों में से 5 पर जीत की घोषणा हो गई है. पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव कुमार सिंह ने करीब तीन दशक से MLC रहे BJP के नवल किशोर यादव को हरा दिया. दरभंगा में जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को 324 वोटों से शिकस्त दी, जबकि सारण में BJP से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़े राहुल राज ने जीत हासिल की. तिरहुत में NDA समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह और पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार विजयी रहे.

मुश्किल में आए अनंत सिंह ने द‍िखाए तेवर, दी JDU को नई चुनौती

27 अक्टूबर 2026

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एमएलसी चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने के बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया. इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा गया. अब उनकी पत्नी नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश भी दिया गया है. इसी बीच दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. हालांकि अनंत सिंह के तेवर और सख्त हो गए हैं. उन्होंने नई पार्टी के गठन का संकेत दिया है.

कोसी स्नातक MLC चुनाव की मतगणना जारी, NDA और जनसुराज में कड़ी टक्कर

27 अक्टूबर 2026

पूर्णिया में कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है. जिला स्कूल मैदान में 14 जिलों के वोटों की गिनती की जा रही है. इस चुनाव में भाजपा के डॉ. ए के यादव, जन सुराज के रजनीश रंजन और राजद उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है. जानिए मतगणना का पूरा हाल.

DIGITAL MEDIA MANAGER OF JANSURAJ PARTY FOUND DEAD

ट्रेन से लापता हुए जन सुराज के डिजिटल मीडिया मैनेजर का शव झाड़ियों में मिला

27 अक्टूबर 2026

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मंगलवार को झारखंड के रांची जिले में अनगड़ा थाना क्षेत्र के बरवादाग के पास झाड़ियों में मिला. वह सोमवार को रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हो गए थे. पुलिस को उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है.

बिहार MCL चुनाव: पटना स्नातक सीट पर क्या अनंत सिंह का दांव होगा सफल?

27 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. 27 अक्टूबर की सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पटना स्नातक सीट सबसे हाई प्रोफाइल बनी हुई है, जहां जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ निष्कासित नेता अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया. मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारियां जारी हैं. अब देखना होगा कि इस चुनाव में बाजी कौन मारता है.

अनंत सिंह के RJD में आने को लेकर तेजस्वी ने क्या कहा?

27 अक्टूबर 2026

अनंत सिंह को JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वालों का हाल देख लेना चाहिए और स्पष्ट किया कि अनंत सिंह को RJD की ओर से कोई ऑफर नहीं दिया गया।

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत की जमानत को SC में चुनौती

27 अक्टूबर 2026

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने याचिका दायर की है, जिस पर 30 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

Advertisement
Advertisement