भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री को लेकर चर्चा तेज है. सीरीज 2-0 से जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में बदलाव और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए हैं. अब देखना है कि क्या नई दिल्ली में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा?
विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन का आगाज 14 जनवरी 2027 से किया जाएगा. जबकि 7 फरवरी 2027 को टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इसके साथ ही बीसीसीआई ने कुछ और जरूरी बातों का जिक्र किया है.
शाहिद आफरीदी अक्सर अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने का काम करते रहते हैं. विमेन्स एशिया कप में पाकिस्तानी महिला खिलाड़ियों का हाल बेहद खराब रहा. इसके बाद आफरीदी का एक चौंकाने वाला बयान वायरल हो रहा है.
आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को जबरदस्त फायदा पहुंचा है. सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ यह कामयाबी हासिल की है.
वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए हैं. इससे पहले वो अफगानिस्तान के खिलाफ बाकी दो T20I से बाहर हो गए हैं. पहले उनकी चोट को अस्थायी माना जा रहा था. वरुण की जगह अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में 15 सितंबर (मंगलवार) को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हुआ. राष्ट्रगान के दौरान वैभव सामने खड़े एक बच्चे के गाल खींचते नजर आए. उनका यह मासूम अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैन्स बड़ी तादाद में पहुंचे थे. लेकिन शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में वैभव को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है.
IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है. इस बार खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में नहीं, बल्कि भारत में आयोजित की जाएगी. IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला हुआ. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वहीं WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने की संभावना है
जोस बटलर ने एक बार फिर बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से बटलर ने महज 44 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत टीम ने दमदार जीत दर्ज की.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी, हार्दिक पंड्या की फिटनेस और ऋषभ पंत के चयन पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी. रविंद्र जडेजा की वापसी, स्पिन कॉम्बिनेशन और अजीत अगरकर की संभावित आखिरी चयन बैठक भी इस ऐलान को खास बना रही है.
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग XI में जगह का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली में उनके साथ पापा संजीव सूर्यवंशी का खास साथ है. तीन तस्वीरों में मैदान के ‘बेबी बॉस’ का एक बिल्कुल अलग चेहरा दिखा- कहीं पापा के कंधे पर सिर रखे वैभव नजर आए तो कहीं दोनों एक ही कंबल में सुकून के पल बिताते दिखे.
बांग्लादेश के 2026 T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने को लेकर हुई सरकारी जांच में पूर्व खेल सलाहकार को मुख्य निर्णयकर्ता बताया गया है. तीन सदस्यीय कमेटी की 22 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की भारत जाने की इच्छा के बावजूद फैसला लिया गया. रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.
आज ही के दिन 16 सितंबर 1959 को साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ था. उन्होंने 42 टेस्ट में 152 डिसमिसल किए और बाद में ICC के पहले जनरल मैनेजर बनने के बाद 2012 में CEO की जिम्मेदारी संभाली. जानिए उनके क्रिकेटर से ICC CEO बनने तक का सफर.
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार मिली. कप्तान इब्राहिम जादरान ने लगातार दूसरी हार के बाद पावरप्ले बल्लेबाजी को बड़ी कमी बताया. उन्होंने कहा कि टीम ने सही इंटेंट नहीं दिखाया और 150-160 के बजाय 200+ का स्कोर बनाने की सोच होनी चाहिए थी. जादरान ने भारतीय गेंदबाजों को भी क्रेडिट दिया.
तेंदुलकर परिवार ने गणपति की स्थापना की. सानिया और सारा तेंदुलकर ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं. सानिया ने गणपति रेडी पोस्ट किया तो सारा ने 'Ganpu season' कैप्शन के साथ फोटो शेयर की. सचिन तेंदुलकर ने घर पर ही छोटे गणेश की विसर्जन की वीडियो पोस्ट की.
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में 22 गेंदों पर 57 रन ठोकने वाले संजू सैमसन ने मैच के बाद आलोचना और बाहर के शोर पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि बातें उन्हें प्रभावित करती हैं, क्योंकि वह मशीन नहीं हैं. संजू ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए टीम मैनेजमेंट के कठिन फैसलों का भी बचाव किया.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप की चैम्पियन बनी. लेकिन भारत ने स्टेज पर जाकर मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद से इस मामले पर लगातार चर्चाएं तेज है.
वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित संजीव गोयनका ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर बाकी सभी आईपीएल टीमों के मालिकों को युवा बल्लेबाज को नहीं खरीद पाने का मलाल है. गोयनका ने वैभव के आत्मविश्वास और लगातार बेहतर होते खेल की भी तारीफ की. वीडियो में जानें वैभव की असल में खेल के अलावा किस चीज़ की चर्चा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन कई बड़े सवालों के जवाब देगा. रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप प्लान, हार्दिक पंड्या की फिटनेस, बैकअप ऑलराउंडर, विकेटकीपर और कुलदीप-चहल की वापसी पर नजर रहेगी. यह अजीत अगरकर के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी सेलेक्शन बैठक भी होगी.
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन ने आखिरकार फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की.
श्रीलंका को 72 रन से हराने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी लेने स्टेज पर नहीं पहुंची थी. जिसके बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है.