Advertisement

Asian Games 2026 Day 11 LIVE: भारत को मिला 10वां गोल्ड, तीरंदाजों ने फिर मारी बाजी

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | 30 सितंबर 2026, 12:51 PM IST

Asian Games 2026 Day 11 Live, September 30: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का 30 सितंबर यानी 11वां दिन शानदार होने वाला है. आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, कुराश, वॉलीबॉल, सेलिंग, सर्फिंग, टेनिस, स्क्वैश, कैनो स्लैलम, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग और साइकिलिंग की स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे. इन मुकाबलों के नतीजे को जानने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहिए...

भारत का एक और गोल्डन धमाका. (PHOTO: PTI)

बुधवार यानी 30 सितंबर को आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट कई बड़े मुकाबलों में उतरेंगे. आज का दिन भारतीय खेल फैन्स के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि तीरंदाजी और महिला हॉकी में सीधे ओलंपिक कोटे दांव पर हैं. इन मुकाबलों के नतीजे को जानने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहिए..

भारत ने आज अब तक चार गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल कर ली है.चिकिथा, प्रितिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा प्रिया घंघास और कपिल पोखरिया ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के मेडलों की संख्या को 59 तक पहुंचा दिया है.

इसके अलावा महिला और पुरुष टीम के सेमीफाइनल मुकाबले भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले जाएंगे. महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के सामने होगी. आज का मैच जीतने पर टीम न सिर्फ फाइनल में पहुंचेगी, बल्कि ओलंपिक का सीधा टिकट भी पक्का कर लेगी. उधर, बॉक्सिंग में प्रिया घंघास (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और कपिल पोखरिया (90 किग्रा) अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले खेलकर देश के लिए मेडल का रंग और पक्का करने उतरेंगे.

भारत का कुश्ती अभियान भी आज से शुरू हो रहा है. महिला 68 किग्रा वर्ग में निशा दहिया और ग्रीको-रोमन 87 किग्रा में सुनील कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे. टेनिस कोर्ट पर सुमित नागल और दक्षिणेश्वर सुरेश सिंगल्स में ताल ठोकेंगे, जबकि युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर डबल्स मुकाबलों में अपनी ताकत दिखाएंगे. शूटिंग, सेलिंग, स्क्वैश और गोल्फ में भी भारतीय खिलाड़ी आज एक्शन में नजर आएंगे. फैन्स को उम्मीद है कि आज का दिन भारत की झोली में कई मेडल लेकर आएगा.

एश‍ियन गेम्स 2026 में भारत के मेडलवीर

क्र.सं. खिलाड़ी / टीम इवेंट खेल मेडल
1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन विमेंस 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
4. सुचिका तरियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
7. भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल विमेंस स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
9. अनंतजीत नरुका, मेराज खान और भवतेघ गिल मेन्स स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
10. जय मीणा मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस सॉफ्ट टेनिस ब्रॉन्ज
11. मीराबाई चानू विमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
12. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम मेन्स टीम बैडमिंटन बैडमिंटन ब्रॉन्ज
13. सतनाम सिंह और सलमान खान मेन्स डबल स्कल्स रोइंग ब्रॉन्ज
14. रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम विमेंस 60 किग्रा वुशू वुशू स‍िल्वर
15. अनंतजीत नरुका, परिनाज धालीवाल मिक्स्ड स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
16. सीमा कुमारी विमेंस 10000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
17. मनु, पूवम्मा, विशाल और विथ्या मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स सिल्वर
18. ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार  मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम निशानेबाजी सिल्वर
19. कमलजीत और सुरुचि सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम निशानेबाजी गोल्ड
20. दीया चिताले और मानुष शाह मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस टेब‍ल टेन‍िस ब्रॉन्ज
21. मनप्रीत कौर विमेंस शॉट पुट एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
22. गुलवीर सिंह मेन्स 10000 मीटर रेस एथलेटिक्स सिल्वर
23. बरानिका एलंगोवन विमेंस पोल वॉल्ट एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
24. सावन बरवाल मेन्स मैराथन एथलेटिक्स सिल्वर
25. तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा विनोद विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम निशानेबाजी सिल्वर
26. जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश स्क्वैश ब्रॉन्ज
27. महिला कबड्डी टीम विमेंस कबड्डी कबड्डी गोल्ड
28. पुरुष कबड्डी टीम मेन्स कबड्डी कबड्डी गोल्ड
29. तजिंदरपाल सिंह तूर मेन्स शॉट पुट एथलेटिक्स सिल्वर 
30. प्राची चौधरी विमेंस 400 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
31. अभय सिंह मेन्स सिंगल्स स्क्वैश स्क्वैश सिल्वर
32. अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स स्क्वैश स्क्वैश सिल्वर
33. हरिता भद्रा विमेंस 200 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
34. एन्सी सोजन विमेंस लॉन्ग जंप एथलेटिक्स सिल्वर
35. तेजस्विन शंकर मेन्स डेकाथलॉन एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
36. पारुल चौधरी विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
37. सर्वेश कुशारे मेन्स हाई जंप एथलेटिक्स सिल्वर
38. पिंकी बलहारा विमेंस 78 क्रिग्रा कुराश कुराश ब्रॉन्ज
39. ईशा सिंह विमेंस 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी सिल्वर
40. विथ्या रामराज विमेंस 400 मीटर हर्डल्स एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
41. गुलवीर सिंह  मेन्स 1500 मीटर रेस एथलेटिक्स सिल्वर
42. पारुल चौधरी  विमेंस 5000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
43. मुरली श्रीशंकर  मेन्स लॉन्ग जंप एथलेटिक्स सिल्वर
44. यशवीर सिंह मेन्स जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स सिल्वर
45. रोहित यादव मेन्स जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
46. नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर विमेंस ट्रैप टीम निशानेबाजी सिल्वर
47. नीरू ढांडा विमेंस ट्रैप निशानेबाजी गोल्ड
48. नरेंद्र बेरवाल मेन्स 90+ क्रिग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
49. गुलवीर सिंह मेन्स 5000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
50. गुरिंदरवीर, अनिमेष, हरिता और स्नेहा मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
51. पूजा सिंह विमेंस हाई जंप एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
52. किरण, विथ्या, प्राची और पूवम्मा विमेंस 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स गोल्ड
53. धर्मवीर, मनु, जय और विशाल मेन्स 4x400 मीटर रिले एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
54. चिकिथा, प्रितिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम तीरंदाजी गोल्ड
55 चिकिथा-साहिल जाधव कंपाउंड तीरंदाजी टीम तीरंदाजी गोल्ड
56. प्रिया घंघास विमेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल बॉक्सिंग बॉक्सिंग ब्रॉन्ज
57. कायनन चेनाई-नीरू ढांडा मिक्स्ड ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट निशानेबाजी गोल्ड
58 कपिल पोखरिया मेंस 90 किग्रा सेमीफाइनल बॉक्सिंग बॉक्सिंग ब्रॉन्ज
59 साहिल जाधव-कुशल दलाल-मणिरत्नम गणेश मेंस कंपाउंड तीरंदाजी टीम निशानेबाजी गोल्ड
12:45 PM (7 मिनट पहले)

मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी में एक और गोल्ड

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स के मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी के खिताबी मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने गजब का रोमांचक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है. मुकाबले के आखिरी दौर में चीन की टीम एक अंक की बढ़त के साथ उतरी थी, लेकिन दबाव में चीनी तीरंदाज पहले ही तीर पर 8 का स्कोर कर बैठे. 

इसके बाद भारतीय तिकड़ी ने अपने अनुभव और सटीकता का शानदार नजारा पेश किया. तीनों खिलाड़ियों ने लगातार छह परफेक्ट निशाने लगाते हुए 10, 10, 10, 10, 10, 10 का स्कोर किया. इस जादुई प्रदर्शन के दम पर भारत ने मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.

12:35 PM (17 मिनट पहले)

कपिल पोखरिया ने जीता ब्रॉन्ज

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स में भारत के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. पुरुषों के 90 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कपिल पोखरिया ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, हालांकि उन्हें मौजूदा विश्व चैंपियन तुराबेक खाबिबुल्लाएव के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.

कड़े मुकाबले में हार के बावजूद कपिल ने अपने जज्बे से सबका दिल जीत लिया और देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने एशियाई खेलों में भारत के मेडलों की लिस्ट में एक और मेडल जोड़कर देश का मान बढ़ाया है.

11:45 AM (एक घंटा पहले)

कीनन चेनाई और नीरू ढांडा की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में जीता गोल्ड

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है. मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के रोमांचक फाइनल में कीनन चेनाई और नीरू ढांडा की शानदार जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय जोड़ी ने कुल 32 अंकों के साथ ईरान को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक जीत हासिल की.

इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय जोड़ी ने 34 निशानों का नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. शुरुआती दौर में चार शॉट चूकने के बाद, नीरू और कीनन ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों राउंड में परफेक्ट निशाने साधे. नीरू ढांडा का यह इस टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड मेडल है.

11:23 AM (एक घंटा पहले)

फाइनल में पहुंचकर गोल्ड से बस एक कदम दूर

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गजब का जज्बा दिखाते हुए फाइनल में शानदार एंट्री कर ली है. उन्होंने संयम और बेहतरीन डिफेंस का बेहतरीन नजारा पेश किया. आखिरी राउंड में जब कजाख बॉक्सर ने पूरी ताकत झोंक दी, तब भी लवलीना ने सूझबूझ से मुकाबला संभाला. अंत में 3-2 के रोमांचक स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज कर उन्होंने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है.

Advertisement
11:16 AM (एक घंटा पहले)

लवलीना ने मेडल किया पक्का

Posted by :- Amit

कजाकिस्तान की नताल्या के खिलाफ लवलीना बोरगोहेन मुकाबला जीतने में सफल रहीं. लिहाजा एशियन गेम्स में उनका सफर अब आगे की तरफ बढ़ गया है. अब गोल्ड के लिए वह फाइनल मुकाबला खेलेगी.

10:42 AM (2 घंटे पहले)

प्रिया घंघास को मिला ब्रॉन्ज

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स के महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल में प्रिया घंघास को चीन की यांग के खिलाफ स्प्लिट निर्णय (1-4) में हार का सामना करना पड़ा. कड़े मुकाबले में उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया, लेकिन अंततः उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. अब देश की निगाहें अगले मुकाबले पर हैं, जहां लवलीना बोरगोहेन फाइनल में जगह बनाने उतरेंगी.

10:29 AM (2 घंटे पहले)

शूटिंग अपडेट

Posted by :- Amit

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन के पहले स्टेज में अनीश भानवाला का स्कोर 290 रहा. दूसरा स्टेज और फाइनल कल खेला जाएगा.

10:15 AM (2 घंटे पहले)

गोल्फ से अच्छी शुरुआत

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स के गोल्फ मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की है. पहले राउंड में सप्तक तलवार ने बेहतरीन 66 का स्कोर बनाकर संयुक्त तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, वीर अहलावत और युवराज संधू ने 71-71 का स्कोर कार्ड बनाया. केवल दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर को शामिल किए जाने के नियमों के तहत पुरुष टीम इवेंट में भारत संयुक्त पांचवें स्थान पर है.

9:50 AM (3 घंटे पहले)

एक और गोल्ड

Posted by :- Amit

भारत और दक्षिण कोरिया का स्कोर 157-157 से बराबरी पर छूटने के बाद मुकाबला शूट-ऑफ में पहुंच गया. कोरियाई टीम को आखिरी क्षणों में हराकर भारत ने गोल्ड पर कब्जा जमाया.

Advertisement
9:41 AM (3 घंटे पहले)

कोरिया पर भारत की 80-78 की मजबूत बढ़त

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स के मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में भारत का दबदबा जारी है. चिकिता तनीपर्थी और साहिल, राजेश जाधव की जोड़ी ने शुरुआती दोनों सेटों में अपने सभी तीर सटीक 10 पर दागे हैं. शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने कोरिया के खिलाफ 80-78 की दो अंकों की मजबूत बढ़त बना ली है. ओलंपिक कोटे के लिए खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में आधे सफर के बाद भारतीय जोड़ी खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है.

9:34 AM (3 घंटे पहले)

मिक्स्ड तीरंदाजी फाइनल में भारतीय जोड़ी का दबदबा

Posted by :- Amit

कंपाउंड मिक्स्ड टीम के गोल्ड मेडल मुकाबले में चिकिता तनीपर्थी और साहिल, जाधव की भारतीय जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की है. पहले चार तीर सटीक 10 पर दागते हुए भारत ने मजबूत बढ़त बना ली है, जबकि कोरियाई जोड़ी तीसरे तीर पर 9 का ही स्कोर कर पाई.

9:20 AM (3 घंटे पहले)

अस्मिता डे ने वियतनाम की खिलाड़ी को दी मात

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स के जूडो मुकाबले से भारत के लिए अच्छी खबर आई है. महिला 48 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत की स्टार जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने वियतनाम की हा न्गोक ची को 'इप्पोन' से हराकर शानदार अंदाज में अगले दौर में प्रवेश कर लिया है.

8:44 AM (4 घंटे पहले)

तीरंदाजी में भारत का एक और मेडल पक्का

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है. तनिपाथरी चिकिथा और राजेश जादव की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को बेहद रोमांचक मुकाबले में 156-155 से हरा दिया है.

इस रोमांचक जीत के साथ ही इस भारतीय जोड़ी ने फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है और अब भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. दोनों खिलाड़ी अब गोल्ड मेडल के लिए खिताबी मुकाबले में उतरेंगे.

8:24 AM (4 घंटे पहले)

महिला स्क्वॉश टीम ने पक्का किया मेडल

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को 2-0 से हरा दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इस जीत के साथ ही अनाहत सिंह, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना ने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है.

Advertisement
7:47 AM (5 घंटे पहले)

भारत ने गोल्ड जीता

Posted by :- Amit

चीन ने फाइनल राउंड की शुरुआत 10 के स्कोर के साथ की, लेकिन फिर दो बार 9 का स्कोर करके पिछड़ गया. भारत का जवाब बहुत शानदार था. लगातार तीन बार 10 का स्कोर किया, जिससे उनके कोच बेहद खुश हुए. चीन ने आखिर में तीन बार 10 का स्कोर किया और भारत ने भी वैसा ही जवाब दिया. तीन बार परफेक्ट 10 का स्कोर करके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और गोल्ड मेडल जीत लिया.

7:14 AM (5 घंटे पहले)

भारत फाइनल में! तीरंदाजी सेमीफाइनल में कोरिया को हराया

Posted by :- Amit

एशियाई खेलों में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने कमाल कर दिया है! सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को रोमांचक अंदाज में 234-233 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है. इस रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने स्वर्ण पदक की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है.

मुकाबला बेहद कांटे का था. कोरिया ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन भारतीय महिला तीरों—चिखिता तनीपर्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम—ने दबाव के पलों में गजब का संयम दिखाया. चिखिता तनीपर्थी ने शुरुआत में कुछ अंक गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए बेहतरीन निशाना साधा.

पृथिका प्रदीप ने लगभग अचूक प्रदर्शन करते हुए लगातार 10 के स्कोर पर निशाना साधा और टीम की बढ़त बनाए रखी. अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अंतिम पलों में शानदार स्कोर कर भारत को एक अंक से रोमांचक जीत दिला दी.

भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड

चिखिता: 10, 10, 9, 10, 10, 9, 9, 10

पृथिका: 9, 10, 10, 10, 10, 10, 10, 10

ज्योति: 10, 10, 10, 10, 9, 10, 10, 9