भोजपुरी इंडस्ट्री में एक समय पर अपनी बोल्डनेस से जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अब शोबिज से दूर वृंदावन में सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं.
प्रियंका प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने बीते दिनों ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. तब से वो लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस को अपडेट दे रही हैं.
प्रियंका ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो अपनी डिलीवरी को लेकर चिंता में है.
प्रियंका की पोस्ट में लिखा है- सबको नवरात्रि, करवाचौथ, दिवाली में पहनना क्या है उसकी टेंशन है. लेकिन मुझे टेंशन है कि मेरी डिलीवरी सी-सेक्शन होगी या फिर नॉर्मल होगी. टाइम से होगी या फिर पहले.
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो डॉक्टर से चेकअप कराती हुई नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था- पहली प्रेग्नेंसी में ही हालत खराब हो गई है.
प्रियंका पंडित की बात करें तो उन्होंने साल 2025 में प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से गुपचुप शादी कर ली थी. वो अब पति संग वृंदावन में रहती हैं.
शोबिज छोड़ प्रियंका अब पूरी तरह से भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आती हैं. वो खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या भी बताती हैं.
प्रियंका जल्द ही मां बनने वाली हैं. आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर वो सुपर एक्साइटेड हैं.
(Photo: Instagram/@priyanka_pandit_)