एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ. गनीमत रही कि इस हमले में वो बाल-बाल बच गए. लेकिन उनके ड्राइवर इस हमले में घायल हो गए. हमले के समय मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने इस घटना का आंखों देखा हाल बयां किया है.
मुंबई के जुहू में जिस समय टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ. उस समय सलमा शेख नाम की एक महिला व्लॉगर वहीं पर मौजूद थीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह टाइगर श्रॉफ को देखते ही उनसे बात करने की इच्छा जताती है और कहती है कि टाइगर बेटा मुझे कुछ बताना है. इस बीच भीड़ टाइगर की गाड़ी को घेरकर उनकी फोटो खींच रही है. तभी कई राउंड गोलियों की आवाज सुनाई देती है.
इस बीच भीड़ में से ही कोई कहता है कि टाइगर पर हमला हो गया. इस पर सलमा कहती हैं कि ये कैसे हमला हो गया? टाइगर बेटा पर गोली चला दी. गोली मारके भाग गए वो लोग. जल्दी इन्हें पट्टी बांधो. बाप रे ये तो बहुत गलत हो गया. बता दें कि सलमा शेख घटना के समय लाइव थीं और उन्होंने इस पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया.
सलमा ने बताया कि टाइगर यहां फुटबॉल खेलने आते हैं. शाम सात बजे तक उनका खेल खत्म हो जाता है. आज भी ऐसा ही हुआ. टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद बाहर निकले और गाड़ी में बैठ गए. उनकी गाड़ी जैसे ही मेन रोड पर आई तो एक लड़के ने गोली चला दी. वो पतला-दुबला सा लड़का था. सभी को लगा कि वो पटाखे फोड़ रहा है. गाड़ी रुकाई और फायरिंग कर दी. टाइगर तो गाड़ी में नीचे लेट गया. उसे जरा भी खरोंच नहीं आई लेकिन ड्राइवर को कोहनी में गोली लगी. एक गोली हथेली में आर-पार हो गई. उसे नानावती अस्पताल ले गए.
बता दें कि रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन हमलावरों ने हमला कर दिया. उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी. उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल ले जाया गया है.
कहा जा रहा है कि बाइक पर तीन हमलावर आए थे. दो ने गोली चलाई जबकि एक बाइक पर ही बैठा रहा. एक शूटर ने मल्टीपल राउंड फायर की. दूसरे शूटर ने भी फायरिंग की लेकिन शायद गोली चल नहीं पाई. हमले के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर भाग गए.
वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हमले के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. उसने कहा है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा.