scorecardresearch
 

IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल

मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीकेज के बाद अचानक आग भड़क गई. इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement
X
यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हॉस्टल नंबर 6 में हुई. (Photo: ITG)
यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हॉस्टल नंबर 6 में हुई. (Photo: ITG)

मुंबई के पवई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे कैंपस में गुरुवार रात एक हादसा हुआ. इंस्टीट्यूट के भीतर स्थित एक निर्माणाधीन साइट के लेबर कैंप में गैस सिलेंडर लीकेज के चलते अचानक आग भड़क उठी. इस हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोग झुलस गए.

घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब मजदूर अपने दैनिक काम के बाद कैंप में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, कैंप के पास रखे एक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हुआ.

इस दौरान वहां खेल रहे दो बच्चे कौतूहलवश लीकेज देखने सिलेंडर के करीब चले गए. बच्चे स्थिति की गंभीरता को समझ पाते, इससे पहले ही सिलेंडर ने तेजी से आग पकड़ ली और आग की लपटें फैल गईं. चीख-पुकार सुनकर बच्चों को बचाने दौड़े मजदूर भी इस आग की चपेट में आ गए.

अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. साथी मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से सभी पांचों घायलों को फौरन घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर कर दिया है.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. फिलहाल आग लगने के सटीक तकनीकी कारणों और लीकेज की वजहों की जांच की जा रही है.

Advertisement

पांचों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के तौर पर हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement