scorecardresearch
 
Advertisement

By-Election Result 2026: नंदीग्राम में 1.22 लाख वोटों से जीती BJP, ममता-कांग्रेस के तगड़ा झटका

aajtak.in | नई दिल्ली | 14 अक्टूबर 2026, 6:22 AM IST

पांच विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी, TVK और AINRC ने जीत दर्ज की है. बीजेपी ने नगांव, नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर जीत हासिल की, जबकि तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम सीटों पर TVK के उम्मीदवार विजेता बने. पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर AINRC ने जीत दर्ज की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीतने वाले उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

Bypoll Elections Results Bypoll Elections Results

 पांच विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भी बीजेपी के उम्मीदवार विजेता बने हैं. वहीं, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम सीटों पर TVK ने जीत हासिल की है.

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर बीजेपी की हसी रानी रथ ने जीत दर्ज की, जबकि रेजीनगर सीट पर बीजेपी के शंखरव सरकार विजेता बने. तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर TVK की उम्मीदवार सत्यबामा पी और मदुरंतकम सीट पर के. मरागथम कुमारवेल ने जीत हासिल की.

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के अशोक आनंद ने जीत दर्ज की. इस तरह पांच विधानसभा सीटों के साथ असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है. प्रधानमंत्री ने जीत की बधाई भी दी है.

यह भी पढ़ें: By-Election Results 2026 Live: उपचुनाव में BJP का जलवा दिखेगा या दूसरी पार्टियां देंगी टक्कर? 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

इस लाइव ब्लॉग में वोटों की गिनती, शुरुआती रुझान, बढ़त बनाने वाले और पीछे चल रहे उम्मीदवार, जीत हार और सभी छह सीटों से जुड़े ताजा अपडेट मिलते रहेंगे. 

6:59 PM (4 दिन पहले)

PM मोदी ने दी बधाई

Posted by :- Akash

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम व रेजीनगर विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि जनता का BJP-NDA के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर जनता का लगातार आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया. उन्होंने जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की. प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए NDA की सहयोगी पार्टी AINRC को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जनादेश लोगों के कल्याण और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करने की ताकत देगा. उन्होंने बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए लगातार काम करते रहने की बात भी कही.

5:03 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत

Posted by :- Akash

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए. हसीरानी रथ ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों से हराया. पूर्व मेदिनीपुर जिले की इस राजनीतिक रूप से अहम सीट पर हसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 41,674 वोट मिले. हसीरानी रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं.

4:38 PM (4 दिन पहले)

जनता के फैसले की गूंज दूर तक जाती है- शिवराज सिंह

Posted by :- Akash

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार उपचुनावों में बीजेपी की जीत को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसे बीजेपी की जीत का ‘चौका’ बताया. शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि लोकतंत्र में हंगामा कुछ देर तक गूंजता है, लेकिन जनता के फैसले की गूंज दूर तक जाती है. उन्होंने कहा कि काश, यह आवाज अराजकता फैलाने वाले लोगों को भी सुनाई दे. उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे लोग न कभी देश को समझ पाए और न ही देश की जनता की नब्ज पहचान पाए. चौहान ने कहा कि जनता जनार्दन का फैसला ही सबसे बड़ा जवाब है.

3:45 PM (4 दिन पहले)

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दी बधाई

Posted by :- Akash

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में हसी रानी रथ की जीत पर बधाई दी और जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की विकास की राजनीति पर जनता के भरोसे को दिखाती है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार के कामकाज को समर्थन देने के लिए जनता और जीत में योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की.

Advertisement
3:27 PM (4 दिन पहले)

मदुरंतकम सीट पर TVK आगे

Posted by :- Akash

तमिलनाडु उपचुनाव में मदुरंतकम सीट पर 13वें राउंड की गिनती के बाद TVK 14,109 वोटों से आगे चल रही है.

3:12 PM (4 दिन पहले)

धरापुरम में 20वें राउंड की गिनती पूरी, TVK की बढ़त 10 हजार पार

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की धरापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में TVK के उम्मीदवार करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. 20वें राउंड की गिनती के बाद TVK ने अपनी बढ़त बनाए रखी है. हालांकि, आधिकारिक नतीजे का इंतजार है.

इनपुट: अनाघा

3:04 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में 15 राउंड की गिनती पूरी, BJP की जीत का आधिकारिक ऐलान बाकी

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के 15 राउंड पूरे हो गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ 1,22,136 वोटों से आगे चल रही हैं. हालांकि, चुनाव में उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

इनपुट: इंद्रजीत कुंडू

3:01 PM (4 दिन पहले)

'बंगाली मुसलमानों को गुमराह किया गया', रेजीनगर उपचुनाव पर बोले CM शुभेंदु

Posted by :- Akanksha

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने रेजीनगर उपचुनाव को लेकर कहा कि बंगाली भाषी मुसलमानों को यह कहकर गुमराह किया गया कि BJP सत्ता में आई तो सभी को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा. सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी के लिए काम करती है और राष्ट्रवाद को मजबूत करने पर जोर देती है.

 

2:52 PM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर TVK की बढ़त बरकरार

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की धरापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की काउंटिंग में TVK उम्मीदवार पी. सत्यभामा आगे चल रही हैं. उन्हें अब तक 54,099 वोट मिले हैं, जबकि DMK की उम्मीदवार एस. सुगन्या को 45,088 वोट मिले हैं. सत्यभामा 9,011 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं मदुरंतकम विधानसभा सीट पर TVK उम्मीदवार के. मरगाथम कुमारवेल बढ़त बनाए हुए हैं. 

Advertisement
2:44 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में 13 राउंड की काउंटिंग पूरी, हासी रानी रथ 1 लाख 5 हजार वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी की हासी रानी रथ 1,05,869 वोटों से आगे चल रही हैं. 15 में से 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. हासीरानी रथ को अब तक 1,43,656 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 37,787 वोट मिले हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 1 लाख से ज्यादा हो गया है.
 

2:34 PM (4 दिन पहले)

रेजीनगर में BJP के शंकरब्रत सरकार 51 हजार वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की काउंटिंग में बीजेपी की बढ़त बरकरार है. भाजपा प्रत्याशी शंकरब्रत सरकार बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 80,748 वोट मिले हैं. वहीं, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) को 29,153 वोट मिले हैं. इस तरह शंकरब्रत सरकार 51,595 वोटों से आगे चल रहे हैं.
 

2:27 PM (4 दिन पहले)

असम की नागांव सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा 97 हजार वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी के देवाशीष शर्मा बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शर्मा को अब तक 4,00,575 वोट मिले हैं. वहीं, AIUDF के उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 3,03,442 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी उम्मीदवार 97,133 वोटों से आगे चल रहे हैं.


 

2:17 PM (4 दिन पहले)

नागांव उपचुनाव: शाम तक आ सकता है नतीजा, अब तक 4 राउंड की गिनती पूरी

Posted by :- Akanksha

असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. जिला डिप्टी कमिश्नर अरन्यक सैकिया ने बताया कि अब तक EVM के 4 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. पूरी प्रक्रिया शाम तक खत्म होने की उम्मीद है. मतगणना सुचारू रूप से चल रही है. अब तक कोई परेशानी नहीं आई है. पोस्टल बैलेट की गिनती भी शुरू हो गई है.

 

1:56 PM (4 दिन पहले)

'हम दोस्त बन गए', उपचुनाव रूझानों पर बोले CM शुभेंदु

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम दोस्त बन गए.

 

Advertisement
1:51 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में BJP की बढ़त 1 लाख वोटों के पार, हासी रानी रथ 1,05,849 वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 13वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ 1,05,849 वोटों से आगे चल रही हैं. काउंटिंग के रुझानों में उनकी बढ़त लगातार बनी हुई है. नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले पर सबकी नजर है.

इनपुट: इंद्रजीत कुंडू

1:24 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में 10 राउंड की वोटिंग पूरी, हासी रानी रथ 85,313 वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 1,11,390 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 26,077 वोट मिले हैं. हासी रानी रथ 85,313 वोटों से आगे चल रही हैं.

1:21 PM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की बढ़त पर चेन्नई में जश्न

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु के चेन्नई में विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में TVK की बढ़त के बीच पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाया. पनैयूर स्थित पार्टी कार्यालय में समर्थक जुटे. खुशी से झूमते हुए उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

 

1:02 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में BJP की बड़ी बढ़त, 69 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद BJP बड़ी बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी को अब तक 89,709 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 20,173 वोट आए हैं. इस तरह बीजेपी 69,536 वोटों से आगे चल रही है. वहीं, CPI(M) को 3,435 और ISF को 749 वोट मिले हैं. मतगणना जारी है.
 

12:52 PM (4 दिन पहले)

धारापुरम में TVK प्रत्याशी 6,420 वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में TVK उम्मीदवार पी. सत्याबामा आगे चल रही हैं. 23 में से 12 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें 34,987 वोट मिले हैं. वह DMK उम्मीदवार एस. सुगन्या से 6,420 वोटों से आगे हैं. सुगन्या को अब तक 28,567 वोट मिले हैं. वहीं, AIADMK उम्मीदवार के. बानुमती 25,307 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वह TVK उम्मीदवार से 9,680 वोट पीछे चल रही हैं.

Advertisement
12:39 PM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव: सात राउंड की गिनती पूरी, मदुरंतकम में TVK 8,792 वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में TVK उम्मीदवार के. मरगाथम कुमारवेल आगे चल रही हैं. 21 में से सात राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें 27,460 वोट मिले हैं. वह DMK उम्मीदवार आई. परंथामेन से 8,792 वोटों से आगे हैं. परंथामेन को अब तक 18,668 वोट मिले हैं. वहीं, AIADMK उम्मीदवार एस. कनितासंपथ 16,201 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

12:08 PM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में BJP की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान बीजेपी की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. पांचवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ 41,500 वोटों से आगे चल रही हैं.

 

11:59 AM (4 दिन पहले)

धारापुरम में 4,128 वोटों से TVK आगे

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर 10वें राउंड की मतगणना के बाद TVK उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. TVK को अब तक 27,649 वोट मिले हैं. वहीं, AIADMK को 23,521 वोट मिले हैं. TVK उम्मीदवार 4,128 वोटों से आगे चल रहे हैं. DMK 22,503 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है. मतगणना जारी है.

11:55 AM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम में BJP उम्मीदवार 41,500 वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार हासी रानी रथ 41,500 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्होंने भरोसा जताया है कि वह नंदीग्राम से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करेंगी. हासी रानी रथ, सुवेंदु अधिकारी के मारे गए निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई का पहला कदम होगा.

इनपुट-इंद्रीजीत कुंडू

11:46 AM (4 दिन पहले)

नगांव लोकसभा सीट पर बदरुद्दीन अजमल से 75 हजार वोटों से आगे BJP

Posted by :- Akanksha

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक 3,25,141 वोटों की गिनती हो चुकी थी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, देवाशीष शर्मा को 1,81,017 वोट मिले हैं. वहीं, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को 1,05,769 वोट मिले. शर्मा 75,248 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Advertisement
11:29 AM (4 दिन पहले)

पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीते अशोक आनंद

Posted by :- Akanksha

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है. NDA के साथ गठबंधन में शामिल AINRC के अशोक आनंद को कुल 13,358 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ई. विनयगम को 4,876 वोट मिले. अशोक आनंद ने विनयगम को 8,482 वोटों के अंतर से हराया.


 

11:13 AM (4 दिन पहले)

रेजीनगर में BJP की बड़ी बढ़त, तीसरे राउंड के बाद 20,307 वोटों से आगे

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी को अब तक 28,416 वोट मिले हैं, जबकि AJUP के खाते में 8,109 वोट आए हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को 1,708 वोट मिले हैं. तीसरे राउंड के बाद बीजेपी 20,307 वोटों से आगे चल रही है.
 

11:09 AM (4 दिन पहले)

पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर AINRC की बड़ी बढ़त, 8,482 वोटों से आगे अशोक आनंद

Posted by :- Akanksha

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 13,358 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार ई विनायगम को 4,876 वोट मिले हैं. अशोक आनंद 8,482 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. DMK उम्मीदवार के सेथु उर्फ सेथुसेल्वम 2,664 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वह अशोक आनंद से 10,694 वोट पीछे चल रहे हैं.


 

10:52 AM (4 दिन पहले)

पुडुचेरी उपचुनाव: अशोक आनंद की बढ़त पर समर्थकों ने मनाया जश्न

Posted by :- Akanksha

पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद बढ़त बनाए हुए हैं. उनकी बढ़त के बीच समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. हालांकि, अंतिम नतीजे आने के बाद ही जीत की स्थिति साफ होगी.

 

10:33 AM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु में धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरांतकम में TVK की बढ़त

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु में उपचुनाव की मतगणना जारी है. तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर AIADMK ने तीन राउंड की गिनती के बाद बढ़त बना ली है. वहीं, मदुरांतकम सीट पर TVK आगे चल रही है. यहां AIADMK ने DMK को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

 

Advertisement
10:15 AM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव: NTK एजेंट को पहले एंट्री से रोका, बाद में मिली परमिशन

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु उपचुनाव की मतगणना के दौरान तिरुप्पुर जिले के एलआरजी गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज फॉर वुमेन में विवाद की स्थिति बन गई. NTK के एक एजेंट ने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में जगह की कमी बताकर उन्हें अंदर जाने से रोका गया. हालांकि, बाद में उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे दी गई. 


 

9:45 AM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम और रेजीनगर में जीतेंगे, मुस्लिम वोट हमारे पक्ष में पड़े: तपस रॉय

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल के मंत्री तपस रॉय ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों को लेकर जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दोनों सीटों पर जरूर जीत हासिल करेगी. तपस रॉय ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं के वोट उनके पक्ष में पड़े हैं.

 

9:36 AM (4 दिन पहले)

असम की नगांव सीट पर BJP आगे

Posted by :- Akanksha

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान BJP के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना के रुझानों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, अंतिम नतीजे आने के बाद ही जीत की तस्वीर साफ होगी.

9:32 AM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम उपचुनाव: मतगणना केंद्र पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूर्व मेदिनीपुर के एसपी अंशुमान साहा ने बताया कि मतगणना केंद्र पर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. केंद्र के अंदर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सुरक्षा संभाल रहा है. वहीं, बाहर जिला पुलिस, SAP और DAF के जवान तैनात हैं.

 

9:25 AM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम-रेजीनगर के पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है. पोस्टल बैलेट की गिनती में BJP ने बढ़त बनाई है. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, अभी EVM के वोटों की गिनती के बाद ही तस्वीर साफ होगी.

इनपुट: इंद्रजीत कुंडू


 

Advertisement
9:15 AM (4 दिन पहले)

बंगाल उपचुनाव पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, नंदीग्राम-रेजीनगर में दोबारा वोटिंग की मांग

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी डर के हुआ होता, तो नतीजों को लेकर उम्मीद की जा सकती थी. उन्होंने दोनों सीटों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की. कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया. 

 

9:13 AM (4 दिन पहले)

'लोगों पर थोपा गया उपचुनाव', बोले NTK उम्मीदवार जनकीरामन

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच NTK उम्मीदवार जनकीरामन ने कम मतदान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रतिशत में गिरावट इस उपचुनाव को लेकर लोगों की सोच को दिखाती है. उनके मुताबिक, यह उपचुनाव लोगों पर थोपा गया है.

 

9:04 AM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव: NTK उम्मीदवार बोले- TVK नहीं, हम लाएंगे असली बदलाव

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है. इस बीच NTK उम्मीदवार जनकीरामन ने कहा कि असली बदलाव उनकी पार्टी NTK लाएगी, TVK नहीं. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता पर भरोसा है.

 

8:50 AM (4 दिन पहले)

असम उपचुनाव: नगांव में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, जल्द खुलेंगे EVM के वोट

Posted by :- Akanksha

असम के नगांव में उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिकाश शर्मा ने बताया कि डॉसन स्कूल में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है. इसके बाद EVM के वोटों की गिनती भी शुरू होगी. दो विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बॉयज गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी, जबकि रुपोहीहाट, सामागुरी और धींग की गिनती डॉसन स्कूल में होगी. वहीं, मोरीगांव कॉलेज में जागीरोड, मोरीगांव और लाहोरीघाट के वोट गिने जा रहे हैं. 

 

8:36 AM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव: ताला तोड़कर खोला गया EVM वाला कमरा

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती शुरू हुई. इससे पहले EVM रखे गए सीलबंद कमरे का ताला तोड़कर उसे खोला गया. इस दौरान जिला कलेक्टर, रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव पर्यवेक्षक मौजूद रहे.

 

Advertisement
8:20 AM (4 दिन पहले)

बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर में वोटों की गिनती शुरू

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. मई में सत्ता में आने के बाद यह BJP की पहली चुनावी परीक्षा है. इन उपचुनावों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं.

8:14 AM (4 दिन पहले)

असम उपचुनाव: नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू

Posted by :- Akanksha

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

8:06 AM (4 दिन पहले)

पुडुचेरी उपचुनाव: मतगणना से पहले केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Posted by :- Akanksha

पुडुचेरी में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.


 

7:57 AM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव रिजल्ट: TVK के लिए दो सीटों पर जीत क्यों है जरूरी

Posted by :- Akanksha

यह उपचुनाव TVK के लिए काफी अहम है. दरअसल, टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी. पार्टी के पास अभी पूर्ण बहुमत नहीं है. अगर इन दोनों कैंडिडेट्स की जीत होती है तो टीवीके की स्थिति मजबूत हो जाएगी. वहीं, अगर TVK प्रत्याशियों की हार होती है तो विपक्षी पार्टियों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा.
 

7:52 AM (4 दिन पहले)

तमिलनाडु उपचुनाव: TVK के सत्ता में आने के बाद उपचुनाव बड़ा टेस्ट

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती थोड़ी देर में होगी. इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मदुरांतकम में काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मई में TVK के सत्ता में आने के बाद ये उपचुनाव उसकी लोकप्रियता की परीक्षा माने जा रहे हैं.
 

 

Advertisement
7:21 AM (4 दिन पहले)

धारापुरम में मतगणना केंद्र पहुंचे पार्टियों के बूथ एजेंट

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु के धारापुरम में उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू होगी.

 

7:16 AM (4 दिन पहले)

नंदीग्राम उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस बल तैनात

Posted by :- Akanksha

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. काउंटिंग सेंटर पर पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए इंतजाम किए हैं.

 

7:11 AM (4 दिन पहले)

 AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल बोले- चेहरे पर होगी जीत की मुस्कान

Posted by :- Akanksha

असम में नगांव उपचुनाव के नतीजों को लेकर AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि आज नतीजों के दिन अजमल और AIUDF के चेहरे पर मुस्कान होगी, जबकि बाकी लोग बैठकर रोएंगे. कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने समर्थन जताया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जल्द से जल्द इस्तीफे की मांग भी की.

 

7:05 AM (4 दिन पहले)

काउंटिंग से पहले तमिलनाडु में मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Posted by :- Akanksha

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के आथुर स्थित इंटीग्रेटेड सोशल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां मदुरांतकम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना होनी है. वोटों की गिनती आज शुरू होगी. इस सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था.

 

Advertisement
Advertisement