scorecardresearch
 
Advertisement

CJP Protest : CJP की फिर प्रदर्शन की तैयारी, कल दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर के लिए मांगेंगे तारीख

aajtak.in | नई दिल्ली | 11 अक्टूबर 2026, 11:52 PM IST

CJP Jantar Mantar Protest: मुंबई में CJP के प्रदर्शन के बीच आदित्य ठाकरे ने पुलिस वैन रोककर विरोध जताया. वह शिवसेना भवन के बाहर सड़क पर बैठ गए.

Delhi Police Releases Video of Conversation With Abhijeet Dipke Delhi Police Releases Video of Conversation With Abhijeet Dipke

CJP ने एक बार फिर प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के आशुतोष रंका ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे वह सौरव दास और CJP के दूसरे सदस्यों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे. वहां दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए तारीख मांगी जाएगी. रंका ने कहा कि पुलिस 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख दे सकती है, वरना संगठन खुद प्रदर्शन का ऐलान करेगा.

शनिवार को CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था. रविवार को तीनों को दिल्ली की ACM कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया. CJP ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. पार्टी के अंजिक्य शिंदे ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

वहीं, प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पाबंदियां लगाने, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने और लोगों को हिरासत में लेने के आरोपों पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने पूरी दिल्ली से बैरिकेडिंग हटाने का आदेश दिया है.

प्रोटेस्ट से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट पढ़ें यहां...

10:34 PM (एक घंटा पहले)

CJP की फिर प्रदर्शन की तैयारी, कल दिल्ली पुलिस से मांगेंगे तारीख

Posted by :- Dheeraj

CJP ने एक बार फिर प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के आशुतोष रंका ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे वह सौरव दास और CJP के दूसरे सदस्यों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे. वहां दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए तारीख मांगी जाएगी. रंका ने कहा कि पुलिस 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख दे सकती है, वरना पार्टी खुद प्रदर्शन का ऐलान करेगा.

 

7:20 PM (4 घंटे पहले)

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर गरमाया माहौल

Posted by :- Dheeraj

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक बार फिर तनावपूर्ण हालात बन गए हैं. रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस में जुटे, जिसके बाद कई जगहों पर उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया था कि इस बार सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन को किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है. 

इनपुट: अनमोल नाथ

6:11 PM (5 घंटे पहले)

मुंबई में CJP का प्रदर्शन, पुलिस वैन रोक सड़क पर बैठे आदित्य ठाकरे

Posted by :- Dheeraj

मुंबई में CJP के प्रदर्शन के बीच आदित्य ठाकरे शिवसेना भवन के बाहर सड़क पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जा रही पुलिस वैन को उन्होंने बीच रास्ते में रोक दिया. इसके बाद आदित्य ठाकरे सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे.

इनपुट: राहुल गायकवाड़

6:02 PM (5 घंटे पहले)

नेहा बोरा समेत सभी महिला प्रदर्शनकारी रिहा

Posted by :- Dheeraj

नेहा बोरा को हिरासत से रिहा कर दिया गया है. उनके साथ हिरासत में ली गईं अन्य महिला प्रदर्शनकारियों को भी मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया है.

Advertisement
6:00 PM (5 घंटे पहले)

CJP को प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली? दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

Posted by :- Dheeraj

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP ने पहले प्रदर्शन की अनुमति देते समय तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया था. इसी वजह से इस बार संगठन को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई.

5:17 PM (6 घंटे पहले)

CJP के प्रदर्शन से पहले मुंबई में सख्ती, शिवाजी पार्क का इलाका बंद

Posted by :- Dheeraj

मुंबई में CJP महाराष्ट्र की तरफ से शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. हालांकि, प्रदर्शन से पहले मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके को बंद कर दिया है और जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. शिवाजी पार्क की तरफ जाने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है.

इनपुट: राहुल गायकवाड़

5:16 PM (6 घंटे पहले)

'कोई बॉन्ड साइन नहीं किया...', दिपके ने दिल्ली पुलिस के दावों को किया खारिज

Posted by :- Dheeraj

दिल्ली पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा था कि प्रदर्शनकारियों ने दोबारा प्रदर्शन नहीं करने का बॉन्ड साइन किया है. हालांकि, अभिजीत दिपके ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है. उन्होंने साफ कहा कि वे फिर सड़कों पर उतरेंगे.

 

4:34 PM (7 घंटे पहले)

कनॉट प्लेस में दो गुट भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Posted by :- Dheeraj

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 4 के पास प्रदर्शन के दौरान दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई. यहां कुछ प्रदर्शनकारी मार्च निकाल रहे थे. इसी दौरान दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े लोगों का एक समूह भी मौके पर पहुंच गया. उनके हाथों में लाठियां थीं.

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव शुरू हो गया. जानकारी के मुताबिक, दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े लोगों को वहां से खदेड़ा गया. करीब 10 मिनट तक टकराव की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया.

इनपुट: अंशुल सिंह

4:14 PM (7 घंटे पहले)

प्रदर्शन पर थोड़ी देर में दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Dheeraj

CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस आज शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इसमें पुलिस कल से अब तक हुई घटनाओं और कार्रवाई की पूरी जानकारी देगी. वहीं, CJP महाराष्ट्र ने आज मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया है. प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क टी-जंक्शन, मेट्रो स्टेशनों और आसपास के सिग्नलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. कई छात्र नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है.

 

Advertisement
2:59 PM (8 घंटे पहले)

नेहा बोरा ने किया प्रदर्शन का आह्वान

Posted by :- Aanchal

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के आरके आश्रम में दोपहर 2:30 बजे विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

2:37 PM (9 घंटे पहले)

सरकार का अंत नजदीक: सौरव दास

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास ने दावा किया कि इस सरकार का अंत नजदीक है. उन्होंने सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया. 
 

2:35 PM (9 घंटे पहले)

सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची: सौरव दास

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास ने पुलिस पर बंगाल साहिब गुरुद्वारे का अपमान करने का आरोप लगाया है. सौरव दास ने कहा कि इस घटना से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा, 'इस घटना से हमारे सिख भाई-बहनों की भावनाएं आहत हुई हैं.'
 

2:33 PM (9 घंटे पहले)

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई गलत: सौरव दास

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी गिरफ्तारियों के बीच सरकार पर नागरिकों और पत्रकारों के खिलाफ एक जंग छेड़ने का आरोप लगाया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की है और हिरासत में लिए गए लोगों के साथ किए जा रहे बर्ताव पर चिंता जाहिर की है. 
 

2:28 PM (9 घंटे पहले)

हम तीनों को अलग-अलग रखा गया था: सौरव दास

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें आर.के. पुरम में रखा गया था. जबकि आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके को कहीं और रखा गया था. उन्होंने दावा किया कि तीनों को अलग-अलग जगह रखा गया था. सौरव दास ने पुलिस द्वारा उनके फोन कब्जे में लेकर सबूत प्लांट किए जाने की आशंका जताई. साथ ही, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पुलिस ने उनके फोन की जांच की.
 

Advertisement
2:21 PM (9 घंटे पहले)

दिल्ली पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया: आशुतोष रांका

Posted by :- Aanchal

आशुतोष रांका ने कहा कि जिस तरह उन्हें सौरव दास और अभिजीत दिपके को अगवा किया गया वह गलत था. उन्होंने कहा, 'कल अभिजीत की दादी का निधन हो गया. इस बारे में जब अभिजीत को बताया गया, तब भी दिल्ली पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया.'

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस घटना को तमाशा बनाने की कोशिश की. 
 

2:17 PM (9 घंटे पहले)

ज्ञानेश कुमार बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे: CJP

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पिछले 72 घंटों में देश में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है. रांका ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी देश को बचाने और आगे बढ़ाने की है लेकिन वह समझौता कर चुका है. उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं.
 

2:12 PM (9 घंटे पहले)

बंगला साहिब के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी

Posted by :- Aanchal

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. यहां करीब 20 प्रदर्शनकारी जमा हुए थे. फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है. मौके पर पुलिस कार्रवाई जारी है और बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. 
 

1:54 PM (10 घंटे पहले)

कनॉट प्लेस पहुंच रहे प्रदर्शनकारी

Posted by :- Aanchal

दिल्ली के कनॉट प्लस (CP) में फिर एक बार विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. कनॉट प्लेस पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है. रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती और दंगा रोधी गाड़ियों की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारी मास्क और कपड़े से अपना चेहरा ढककर पहुंच रहे हैं. 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शन के लिए आपस में समन्वय किया है और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, वे वहां से नहीं हटेंगे. आंसू गैस से निपटने की तैयारी की जा रही है. RAF की तैनाती की गई है. साथ ही, दंगा रोधी गाड़ियां भी मौजूद हैं. 
 

12:53 PM (11 घंटे पहले)

दिपके ने किया था अपने गृहनगर जाने से मना: दिल्ली पुलिस

Posted by :- Aanchal

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ दी गई थी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिपके को उनकी दादी के अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहनगर जाने में मदद करने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था. 

बता दें, पुलिस का यह बयान दिपके की मां के उस आरोप के बाद आया है जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि उनके बेटे को दादी के निधन के बारे में सूचित नहीं किया गया था.

Advertisement
12:07 PM (11 घंटे पहले)

सोमवार को CJI से मिलेंगे INDIA गठबंधन के नेता: मल्लिकार्जुन खड़गे

Posted by :- Aanchal

INDIA गठबंधन के नेता सोमवार को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मुलाकात करने वाले हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सोमवार को INDIA गठबंधन के नेता CJI से मुलाकात करेंगे और उन्हें दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के हालात के बारे में जानकारी देंगे.

खड़गे ने कहा कि उन्होंने और राहुल गांधी ने CJI को पत्र लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में "अघोषित आपातकाल" थोपा जा रहा है.

11:50 AM (12 घंटे पहले)

बैरिकेड्स की समीक्षा की जाए: SC

Posted by :- Aanchal

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आदेश दिया है कि पूरे शहर में लगे बैरिकेड्स की समीक्षा की जाए. इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इंटरनेट बंद नहीं किया जा सकता है. 

11:36 AM (12 घंटे पहले)

दिपके, सौरव और रांका को इन शर्तों पर मिली रिहाई

Posted by :- Aanchal

दिल्ली की एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को रिहा किया है. 50,000 रुपये का श्योरिटी बॉन्ड भरा गया है. पुलिस के बयान के मुताबिक, इस बॉन्ड का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ये तीनों एक साल तक शांति बनाए रखें.

11:21 AM (12 घंटे पहले)

CJP Protest Live: कल पुलिस पर हुआ था पथराव

Posted by :- Aanchal

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है. यह घटना कल दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके की बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब भीड़ को वहां से हटाने और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने लगी तो कुछ लोगों ने पुलिस पर ही पथराव किया. 

11:13 AM (12 घंटे पहले)

2 बजे कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रंका और सौरव दास रिहाई के बाद 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि पार्टी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

 

Advertisement
11:07 AM (12 घंटे पहले)

दिल्ली पुलिस और CRPF का फ्लैग मार्च

Posted by :- Aanchal

रविवार सुबह दिल्ली पुलिस और CRPF की एक संयुक्त टुकड़ी ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में फ्लैग मार्च किया. इस इलाके के इनर सर्कल में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मार्च करते नजर आए. 

11:02 AM (12 घंटे पहले)

हमारे सामने दो मामले हैं: जस्टिस बागची

Posted by :- Aanchal

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा, 'हमारे सामने दो मामले हैं. लेकिन हमें पता है कि कुछ वकील अनलिस्टेड मामलों का जिक्र करना चाहते हैं. '
 

11:00 AM (12 घंटे पहले)

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

Posted by :- Aanchal

सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान एडवोकेट एन.के. गोस्वामी ने डिजिटल कम्युनिकेशन को सस्पेंड करने की कार्यपालिका की शक्ति पर सवाल खड़े किए हैं. आर्टिकल 32 के तहत दायर जनहित याचिका में गृह सचिव के मूल आदेश, प्रतिबंध लगाने के दर्ज कारणों, कम पाबंदी वाले विकल्पों पर विचार और कानूनी समीक्षा की प्रक्रिया का खुलासा करने की मांग की गई है. 
 

10:52 AM (13 घंटे पहले)

CJP मुंबई ने किया प्रदर्शन का आह्वान

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) की मुंबई की टीम ने रविवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. 

10:42 AM (13 घंटे पहले)

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही कोर्टरूम नंबर 5 में शिफ्ट

Posted by :- Aanchal

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को कोर्टरूम नंबर 5 में शिफ्ट किया जा रहा है. वकीलों के कोर्ट नंबर 5 की ओर जाने के कारण सुप्रीम कोर्ट के कॉरिडोर में भारी भीड़ जुट गई है. फिलहाल कोर्टरूम नंबर 5 के दरवाजे नहीं खुले हैं. 
 

Advertisement
10:36 AM (13 घंटे पहले)

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

Posted by :- Aanchal

सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई जारी है. कोर्ट के अंदर वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई. वकीलों का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी.  कोर्टरूम नंबर 18 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक काम नहीं कर रहा है. जिसके कारण वरिष्ठ वकीलों ने कोर्टरूम बदलने की भी मांग की है.

10:33 AM (13 घंटे पहले)

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted by :- Aanchal

दिल्ली पुलिस ने कल प्रदर्शन की कोशिश करने के मामले में 20 से ज्यादा FIR दर्ज की है. कानून व्यवस्था हाथ मे लेने, सरकारी काम मे बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमले करने जैसी धाराओं में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई है.

10:17 AM (13 घंटे पहले)

CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया पोस्ट

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'कॉकरोच कभी नहीं मरते.'

 

10:06 AM (13 घंटे पहले)

Protest in Delhi: दिपके-सौरव-रांका को कोर्ट से मिली रिहाई

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया गया था. तीनों को रिहा कर दिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि तीनों को रिहा कर दिया गया है. 

9:37 AM (14 घंटे पहले)

Cockroach Janta Party: कोर्ट में दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की पेशी

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया गया है. 

Advertisement
9:32 AM (14 घंटे पहले)

पुलिस झूठ बोल रही है: अभिजीत दिपके की मां

Posted by :- Aanchal

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि अभिजीत को उनकी दादी के निधन की सूचना नहीं दी गई. अभिजीत के पिता ने भी दावा किया कि उन्हें दिल्ली से बाहर शिफ्ट किया गया है. परिवार का कहना है कि अगर अभिजीत को समय पर जानकारी मिलती तो वे तुरंत आ जाते. 

 

9:07 AM (14 घंटे पहले)

CJP Jantar Mantar Protest Live: सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

Posted by :- Aanchal

दिल्ली में सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के पास सुरक्षा बढ़ाई गई है. यहां सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही बैरिकेडिंग भी की गई है. हालांकि, DMRC ने कल ही यह स्पष्ट किया था कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले हैं. रविवार को मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं. 
 

9:04 AM (14 घंटे पहले)

CJP Protest Live: यूट्यूबर ध्रुव राठी रिहा

Posted by :- Aanchal

यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ध्रुव राठी को देर रात तीन बजे रिहा किया गया. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अगर जंतर-मंतर आने की कोशिश की गई तो पुलिस फिर से कार्रवाई करेगी.

 

8:49 AM (15 घंटे पहले)

Protest in Delhi: 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Posted by :- Aanchal

रविवार को दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 30,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है. रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और दूसरी संवेदनशील जगहों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है.

8:42 AM (15 घंटे पहले)

CJP Protest: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती नहीं

Posted by :- Aanchal

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आज पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती नहीं है. यहां सिर्फ दिल्ली पुलिस के कुछ जवान तैनात हैं. वहीं, चिल्ला बॉर्डर पर भी ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से जारी है. 
 

Advertisement
8:38 AM (15 घंटे पहले)

CJP Protest Live: अभिजीत दिपके, सौरव दास और रांका को कोर्ट में पेश करने की तैयारी

Posted by :- Aanchal

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी हिरासत में हैं. सूत्रों के मुताबिक, तीनों को  CrPC की धारा 107/151 के तहत एहतियातन हिरासत में रखा गया है. हालांकि, अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक, तीनों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
 

(इनपुट- अरविंद ओझा)

8:31 AM (15 घंटे पहले)

CJP Protest: कनॉट प्लेस पहुंचने लगे प्रदर्शनकारी

Posted by :- Aanchal

कनॉट प्लेस पर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचने लगे हैं. एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि वे कल से ही यहां मौजूद हैं. इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. 
 

(इनपुट- आशुतोष मिश्रा)

8:26 AM (15 घंटे पहले)

CJP Protest in Delhi: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनोज झा

Posted by :- Aanchal

दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले में RJD सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने याचिका दाखिल करते हुए मामले में तत्काल निर्देश देने की मांग की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया. मनोज झा ने अपनी याचिका में दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों को बंद किए जाने का भी मुद्दा भी उठाया. 

 

(इनपुट- संजय शर्मा)

8:22 AM (15 घंटे पहले)

Protest in Delhi: लाउडस्पीकर के जरिए दी जा रही चेतावनी

Posted by :- Aanchal

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है. मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं और मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं. नई दिल्ली में इंटरनेट भी जारी हैं. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. वहीं, लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी दी जा रही है. 

(इनपुट- आशुतोष मिश्रा)
 

8:18 AM (15 घंटे पहले)

CJP Protest Live Updates: मंडी हाउस इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती

Posted by :- Aanchal

मंडी हाउस इलाके में आज भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. रास्ता खुला हुआ है लेकिन यहां रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर किलेबंदी की गई है. पुलिस की बसें भी लाई गई हैं, चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं. साथ ही, अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. यहां भी BNSS की धारा 163 लागू है.  

अर्धसैनिक बल तैनात
अर्धसैनिक बल तैनात
Advertisement
8:12 AM (15 घंटे पहले)

CJP Delhi Protest Live: इंडिया गेट के पास धारा 163 लागू

Posted by :- Aanchal

इंडिया गेट के पास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यहां रैपिड एक्शन कंट्रोल व्हीकल और बसों की कतारें लगाई गई हैं. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. इलाके में चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं. साथ ही, इंडिया गेट के पास BNSS की धारा 163 भी लागू की गई है.
 

(इनपुट- आशुतोष मिश्रा)

7:57 AM (15 घंटे पहले)

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर पुलिस का कड़ा पहरा

Posted by :- Aanchal

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है. यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है. 

 

7:21 AM (16 घंटे पहले)

CJP Protest Delhi: क्या है दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Posted by :- Aanchal

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर घर से निकलने की सलाह दी है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी है. 
 

 

7:15 AM (16 घंटे पहले)

CJP Protest Delhi: जगह-जगह पुलिस की बैरिकेडिंग

Posted by :- Aanchal

रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग की है. जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी पुलिसबल की तैनाती है. 

 

Advertisement
Advertisement