scorecardresearch
 
Advertisement

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 11 नेता सुप्रीम कोर्ट से निकले, दायर की SIR रद्द करने की याचिका

अनीषा माथुर | नई दिल्ली | 12 अक्टूबर 2026, 10:41 PM IST

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. इससे पहले राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होकर आधिकारिक रूप से रजिस्टर हुई थी. INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया था, जिसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए थे.

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर से रवाना हो गए. इससे पहले राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. उनके साथ अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे. इस बीच राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होकर आधिकारिक रूप से रजिस्टर हो गई है. याचिका में SIR कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. साथ ही, याचिका में SIR की प्रक्रिया को ECI की ओर से शक्तियों के गलत इस्तेमाल के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गई है.

इससे पहले दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया था. मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए थे. मार्च में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे.

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे.

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और सौरव दास ने सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की है. CJP ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी. 

INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.

6:52 PM (5 घंटे पहले)

SIR को रद्द करने की मांग

Posted by :- Akash

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में SIR कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. साथ ही, याचिका में SIR की प्रक्रिया को ECI की ओर से शक्तियों के गलत इस्तेमाल के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गई है.

6:48 PM (5 घंटे पहले)

राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकले

Posted by :- Akash

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर से रवाना हो गए.

6:36 PM (5 घंटे पहले)

राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

Posted by :- Akash

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस समय सुप्रीम कोर्ट के अंदर मौजूद हैं. उनके साथ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद हैं.

6:11 PM (5 घंटे पहले)

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तैयारी

Posted by :- Akash

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में मंडी हाउस और उनके डिविजन की अन्य सड़कें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उपलब्ध अधिकतम बल को तैनात किया है. ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है और स्थिति के अनुसार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रही है.

Advertisement
5:24 PM (6 घंटे पहले)

किरेन रिजिजू ने भी की निंदा

Posted by :- Darakhshan

किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, 'विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक अधिकारियों का खुलेआम गलत इस्तेमाल करना निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन है. लेकिन अगर उनके पास एक समझदार और समर्पित नेता हो, जिसे साल में 200 छुट्टियां बिताने में मजा न आए, तो वो अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं.'

5:13 PM (6 घंटे पहले)

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं का प्रदर्शन

Posted by :- Akash

दिल्ली में INDIA ब्लॉक का नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, RJD नेता तेजस्वी यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत अन्य नेता शामिल हुए हैं.


 

5:10 PM (6 घंटे पहले)

दिल्ली मेट्रो की सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले

Posted by :- Akash

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुले हैं. DMRC के मुताबिक, सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है.

5:04 PM (6 घंटे पहले)

PIL में 11 याचिकाकर्ताओं के नाम शामिल

Posted by :- Akash

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में 11 विपक्षी नेताओं को याचिकाकर्ता बनाया गया है. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं.

4:59 PM (6 घंटे पहले)

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

Posted by :- Akash

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में RJD नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अन्य नेता शामिल हुए हैं.

 

 

Advertisement
4:48 PM (7 घंटे पहले)

याचिका फाइल हुई

Posted by :- Akash

राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से रजिस्टर हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

4:41 PM (7 घंटे पहले)

याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

Posted by :- Akash

राहुल गांधी की टीम सुप्रीम कोर्ट के फाइलिंग काउंटर पर पहुंच गई है. उनके वकीलों ने राहुल गांधी की ओर से याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, क्योंकि वह समय पर व्यक्तिगत रूप से याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट परिसर नहीं पहुंच पा रहे हैं. राहुल गांधी इस याचिका में मुख्य याचिकाकर्ता हैं. उनके नाम से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की जा रही है.

4:35 PM (7 घंटे पहले)

समय सीमा के बाद भी समय देने का अनुरोध

Posted by :- Akash

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कानूनी टीम सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री पहुंची है. टीम ने नई दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और ECI में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से याचिका दाखिल करने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है. राहुल गांधी की कानूनी टीम ने याचिका दाखिल करने के लिए शाम 4:30 बजे की समय सीमा के बाद भी समय देने का अनुरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल करने का समय आम तौर पर शाम 4:30 बजे तक होता है. ऐसे मामलों में आम तौर पर सुप्रीम कोर्ट की ई-फाइलिंग सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहती है.

4:23 PM (7 घंटे पहले)

सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च

Posted by :- Akash

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 8 नेता सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं. ये नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करेंगे.

4:06 PM (7 घंटे पहले)

अखिलेश यादव प्रदर्शन में शामिल

Posted by :- Akash

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भगवान दास रोड पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा का विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा.अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को इसे स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की.

Advertisement
3:36 PM (8 घंटे पहले)

बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

Posted by :- Akash

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने 13 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. SCBA की ओर से 13 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे गांधी प्रतिमा के सामने एक मिनट का मौन रखा जाएगा. इस दौरान वकील सफेद रिबन पहनकर एकजुटता जताएंगे. यह विरोध उन साथी वकीलों के समर्थन में किया जा रहा है, जिनके साथ कथित तौर पर पुलिस ने दुर्व्यवहार किया.

3:20 PM (8 घंटे पहले)

देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे

Posted by :- Akash

दिल्ली के बाराखंभा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के लिए जुटे हैं. इस मार्च में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. बाराखंभा रोड पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

2:59 PM (8 घंटे पहले)

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर हुई नारेबाजी

Posted by :- Aanchal

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से INDIA ब्लॉक के सांसदों के मार्च की शुरुआत हो चुकी है. मार्च के पहले INDIA ब्लॉक के सांसदों ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में धर्मेंद्र यादव, संजय राउत, अरविंद सावंत, महुआ, माजी, महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के तमाम नेता शामिल हुए हैं. 

 

2:50 PM (9 घंटे पहले)

INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू

Posted by :- Aanchal

सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी समेत अन्य नेता, सांसद और सिविल सोसाइटी के सदस्य कारों और बसों में सवार होकर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बाराखंभा रोड जंक्शन की ओर रवाना हुए. 
 

2:26 PM (9 घंटे पहले)

कांग्रेस का नेतृत्व दिशाहीन: BJP

Posted by :- Aanchal

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं को दोष देना एक चलन जैसा बन गया है. उन्होंने लगातार हारने के बाद विरोध प्रदर्शन करना कांग्रेस की नियति बनाया. उन्होंने कहा कि इसकी वजह चुनाव आयोग नहीं बल्कि कांग्रेस का नेतृत्व है. शिवराज ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ही दिशाहीन है. 

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी कई सालों से लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है. अब स्थिति यह हो गई है कि चुनाव में हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं को दोष देना एक चलन बन गया है. लगातार चुनाव हारना और उसके बाद विरोध-प्रदर्शन करना या सड़कों पर उतरना कांग्रेस की नियति बन गई है. इसकी वजह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का खुद का दिशाहीन नेतृत्व है.'

 

Advertisement
2:11 PM (9 घंटे पहले)

AAP का पैरेलेल मार्च

Posted by :- Aanchal

आम आदमी पार्टी भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए मार्च करने वाली है. AAP सांसद संजय सिंह इस मार्च का नेतृत्व करेंगे. संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और AAP के तमाम विधायक व पार्षद आम आदमी पार्टी के मुख्यालय से अपना मार्च शुरू करेंगे. यह मार्च फिरोजशाह रोड से CP तक होगा. 

 

 

2:03 PM (9 घंटे पहले)

राहुल गांधी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गए हैं. थोड़ी देर पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट में जाकर याचिका दायर करेंगे. 

1:58 PM (9 घंटे पहले)

पुलिस और RAF की टीमें तैनात

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च से पहले दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. INDIA ब्लॉक के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमें तैनात की गई हैं. 

1:56 PM (10 घंटे पहले)

यह तांडव है: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आंदोलन की रणनीति को लेकर कहा कि यह कोई योजनाबद्ध कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान शिव के तांडव और बारात की तरह है. राहुल ने बताया कि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने उनसे कहा था कि योजना बनानी चाहिए, लेकिन उन्होंने कहा कि वे बात नहीं समझ रही.

राहुल गांधी ने कहा, 'यह तांडव है, भगवान शिव का डांस है. इसमें कोई योजना शामिल नहीं है. आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. कल कुछ और होगा.' उन्होंने कहा कि यह शिव जी की बारात की तरह है और इसमें कोई जो शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है. 
 

1:14 PM (10 घंटे पहले)

हम 24 घंटे इंतजार करेंगे: सौरव दास

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास ने कहा कि वे 24 घंटे पुलिस के जवाब का इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान पुलिस की ओर से उन्हें प्रदर्शन की तारीख से संबंधित कोई जवाब नहीं मिलता है तो CJP सड़कों पर उतरकर मार्च का आह्वान करेगी. 

सौरव दास ने सवाल उठाया कि किस आधार पर कार्रवाई की गई. सौरव ने बताया कि फिलहाल उन्हें दिल्ली पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे उनके जवाब का इंतजार करेंगे. 
 

Advertisement
12:38 PM (11 घंटे पहले)

यह देश के भविष्य की लड़ाई: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उन्होंने इसे देश के भविष्य की लड़ाई बताया. 

12:36 PM (11 घंटे पहले)

हम आपको बख्शेंगे नहीं: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नींद उड़ गई है. उन्होंने कहा कि वे वही सवाल पूछ रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे. उन्होंने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे?

उन्होंने कहा, 'ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है; हम आपको बख्शेंगे नहीं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतज़ार कर रहे हैं.'


 

12:33 PM (11 घंटे पहले)

आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, 'आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं.'

(इनपुट- मौसमी)

12:28 PM (11 घंटे पहले)

हम पिटीशन दायर करेंगे: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था. लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी के मुताबिक, CJI ने जवाब दिया और याचिका दायर करने को कहा. राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे. 

12:18 PM (11 घंटे पहले)

50% पुलिसवाले हमारे साथ: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

राहुल गांधी ने कहा कि वह देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार मुख्य चुनाव आुयक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भी बहुत परेशान हैं. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के अंदर भी सवाल किए जा रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है. उनका दावा है कि 50% पुलिसवाले उनके साथ हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे जो कर रहे हैं वह सही है. 

Advertisement
12:15 PM (11 घंटे पहले)

दिल्ली कैद क्यों है: राहुल गांधी

Posted by :- Aanchal

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर दिल्ली कैद में क्यों है? उन्होंने सवाल किया कि राजधानी कैद में क्यों है? 

राहुल गांधी ने कहा, 'लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. ट्रेन, बसों को रोका जा रहा है. दिल्ली को किला बना दिया गया है. सब जगह पुलिस है.'

11:50 AM (12 घंटे पहले)

हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे: सुप्रिया सुले

Posted by :- Aanchal

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे. उनका कहना है कि देश में जो कुछ हो रहा है वह गलत हो रहा है. उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल भी किया. 

उन्होंने कहा, 'हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे. कल तीन पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया था. यह लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को बोलने, स्वतंत्र रूप से घूमने और अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने का मौलिक अधिकार है.'

 

11:46 AM (12 घंटे पहले)

दिल्ली पुलिस के पास 24 घंटे का समय: सौरव दास

Posted by :- Aanchal

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है. उन्होंने पुलिस से दिन और तारीख की मांग की है. उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. 

उन्होंने कहा, 'पुलिस हमेशा कहती है 10 दिन पहले आएं, इसलिए अब हमने पुलिस पर छोड़ा है. वे हमें दिन और तारीख बताएं. लेकिन इसे लंबित न करें. हमने उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.'

11:42 AM (12 घंटे पहले)

लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए: कर्नाटक CM डी.के. शिवकुमार

Posted by :- Aanchal

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का कहना है कि देश के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग बैठक नहीं करता तो प्रधानमंत्री को उन्हें बुलाकर इसकी वजह पूछनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में उनके पास CJI से अनुरोध करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और नागरिकों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए कोशिश करती रहेगी. 

उन्होंने कहा, 'हमारे पास CJI से अनुरोध करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था. इस मुद्दे पर कोर्ट के दरवाज़े बंद हो चुके हैं और कोर्ट आम जनहित याचिकाओं में दखल नहीं देना चाहता. हम इस देश के लोकतंत्र और हर नागरिक के वोट देने के अधिकार को बचाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं.'

11:38 AM (12 घंटे पहले)

दो साल से आवाज उठा रही कांग्रेस: हिमाचल प्रदेश CM

Posted by :- Aanchal

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में दो साल से आवाज उठा आ रही थी, लेकिन उस आवाज को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आज विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपने वाले हैं. 

उन्होंने कहा, 'हमने आज विरोध प्रदर्शन बुलाया है. हम संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपेंगे. हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर बताया था कि देश में लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है. हमारे नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दो साल पहले ही इस मुद्दे पर आवाज़ उठाई थी. जब उस आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया और यह पता चला कि 'वोट चोरी' करके सत्ता हथियाई जा रही है, तो कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन शुरू किया.'

 

Advertisement
11:01 AM (12 घंटे पहले)

इंडियन यूथ कांग्रेस ने दायर की याचिका

Posted by :- Aanchal

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सोमवार को इस याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अमित महाजन की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. 

(इनपुट- शाम्भवी)

10:57 AM (12 घंटे पहले)

11:30 बजे राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. 11:30 बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

10:54 AM (13 घंटे पहले)

1 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटे: मल्लिकार्जुन खड़गे

Posted by :- Aanchal

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी से दोपहर एक बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एकत्रित होने की अपील की है.

10:20 AM (13 घंटे पहले)

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट: भूपिंदर सिंह हुड्डा

Posted by :- Aanchal

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के कई नेता INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होने कहा, 'उनकी पोल खुल चुकी है. एक के बाद एक मामले सामने आए हैं. यहां बड़ी संख्या में लोग आए हैं, वे रुकने वाले नहीं हैं. यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे (CEC ज्ञानेश कुमार) इस्तीफ़ा नहीं दे देते.'

9:38 AM (14 घंटे पहले)

हिमाचल भवन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हिमाचल भवन में जुटने लगे हैं. यहां वे बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

 

Advertisement
9:11 AM (14 घंटे पहले)

कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी

Posted by :- Aanchal

INDIA गठबंधन के विरोध मार्च से पहले 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी हैं. यहां टेंट लगाया गया है. तिरपाल बिछाई गई है और पंखों की भी व्यवस्था की गई है. मार्च में शामिल होने के लिए लोग अभी से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे हैं. 

 

9:09 AM (14 घंटे पहले)

कनॉट प्लेस (CP) के पास बैरिकेडिंग

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एहतियात के तौर पर कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है. 

 

9:07 AM (14 घंटे पहले)

जंतर-मंतर पर सुरक्षा तैनात

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले जंतर-मंतर के पास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. यहां बैरिकेडिंग भी की गई है. चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. 

 

8:39 AM (15 घंटे पहले)

भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर जुटे हरियाणा कांग्रेस नेता

Posted by :- Aanchal

हरियाणा कांग्रेस नेता, विधायक और सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के आवास पर जुटे हैं. सभी नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले INDIA ब्लॉक के मार्च में शामिल होने वाले हैं. 
 

 

8:37 AM (15 घंटे पहले)

मंडी हाउस के पास भारी सुरक्षा

Posted by :- Aanchal

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले मंडी हाउस के पास बाराखंभा रोड पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) के जवानों की भी तैनाती की गई है. 

 

Advertisement
8:25 AM (15 घंटे पहले)

कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेस नेता

Posted by :- Aanchal

कर्नाटक कांग्रेस के नेता सुबह 9 बजे कर्नाटक भवन में जुटने वाले हैं. रविवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सभी से इस मार्च में शामिल होने की अपील की थी. 

इनपुट- नागार्जुन

7:33 AM (16 घंटे पहले)

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Posted by :- Aanchal

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार को राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, जरूरी काम न होने पर प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के मुताबिक, रूट डायवर्जन में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में, घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.
 

 

7:19 AM (16 घंटे पहले)

दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद

Posted by :- Aanchal

सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से बंद कर दिए हैं. ये गेट शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. 

 

7:16 AM (16 घंटे पहले)

जंतर-मंतर के पास सुरक्षाबल तैनात

Posted by :- Aanchal

सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी की गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से "चलो दिल्ली - लोकतंत्र के लिए मार्च" में शामिल होने की अपील की. 

 

Advertisement
Advertisement