scorecardresearch
 
Advertisement

MLC Election Results 2026 Live: काउंटिंग के दौरान टूटा मिला मतपेटी का सील, गोरखपुर में हंगामा, पटना में फाइल पर बवाल

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 अक्टूबर 2026, 2:30 PM IST

MLC Chunav Parinaam Live Updates: बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. बिहार में 8, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 5 और उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर मतगणना हो रही है.

बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है. (Photo: ITG) बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है. (Photo: ITG)

बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच तीखा मुकाबला है. चार राज्यों में बिहार की आठ, कर्नाटक की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के नतीजे आज सामने आएंगे. 

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना हो रही है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है. 

कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटें हैं. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.

MLC चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...

2:30 PM (एक घंटा पहले)

तिरहूत से NDA प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

Posted by :- Aanchal

बिहार की आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना जारी है. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 138 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां महागठबंधन के प्रत्याशी संजय सिंह पीछे चल रहे हैं. 

12:47 PM (3 घंटे पहले)

ECI के अधिकारी ने दी सफाई

Posted by :- Aanchal

मतगणना केंद्र के बाहर फाइल के बंडल को लेकर बवाल इतना बढ़ गया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी को बाहर आकर मामले में सफाई देनी पड़ी. लोगों ने आरोप लगाया कि इसमें फॉर्म 16 थे. उन्होंने साफ किया कि वह पीठासीन अधिकारी की डायरी है, फॉर्म 16 नहीं.

यह भी पढ़ें: पटना में काउंटिंग सेंटर पर बवाल, फाइल लेकर निकले कर्मचारी को लोगों ने घेरा, VIDEO

12:09 PM (4 घंटे पहले)

गोरखपुर में मतगणना के दौरान हंगामा

Posted by :- Aanchal

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा मच गया. दरअसल, देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र की एक बैलट बॉक्स की सील टूटी हुई मिली. मामला जैसे ही सामने आया, मतगणना केंद्र पर हलचल मच गई. हालांकि, जिला प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया है.

मामले में प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम से निकला एक बॉक्स सील नहीं था और उसे बॉक्स को किनारे रख दिया गया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक मानवीय भूल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में MLC चुनाव की कांउटिंग के दौरान हंगामा, बैलट बॉक्स की टूटी मिली सील

उन्होंने कहा, 'यह मानवीय भूल हो सकती है इसलिए उस बॉक्स को फिलहाल किनारे रख दिया गया है. अंत में उसका निर्णय लिया जाएगा.'

(इनपुट- गजेन्द्र त्रिपाठी)

11:55 AM (4 घंटे पहले)

पटना में मतगणना केंद्र के बाहर बवाल

Posted by :- Aanchal

पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया है. दरअसल, मतगणना केंद्र से अंदर से एक कर्मचारी फाइलों का बंडल लेकर बाहर आ रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों और यूट्यूबर्स ने कर्मचारी को घेर लिया और फाइलें खोलने की मांग करने लगे. काफी देर तक धक्का-मुक्की और कहासुनी के बाद वहां मौजूद लोगों ने फाइलों के बंडल खोल दिए. मौके पर फाइलों को लेकर अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने फर्जी वोट के नारे भी लगाए. फाइलों में क्या था और उन्हें बाहर ले जाने का क्या कारण था, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

(इनपुट- रोहित कुमार सिंह)

पटना में हंगामा

 

 

 

 

 

Advertisement
11:31 AM (4 घंटे पहले)

अनंत सिंह के घर बंट रही मिठाइयां

Posted by :- Aanchal

MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर पर मिठाइयां बन रही हैं. अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है. अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि JDU ने उन्हें बाहर कर बहुत ही गलत फैसला लिया है. अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे. उनके समर्थकों ने दावा किया है कि चुनाव में अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार की ही होगी. 

(इनपुट- सुजीत कुमार)

यह भी पढ़ें: क्या अनंत सिंह की होगी जेल वापसी? बस 3 दिन बाद होने वाला है सुप्रीम फैसला

10:47 AM (5 घंटे पहले)

आगरा में सपा प्रत्याशी ने लगाए आरोप

Posted by :- Aanchal

सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आगरा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. 

उन्होंने कहा, 'अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है, उदाहरण के लिए, अगर फॉर्म 16 में मतदाताओं की एक निश्चित संख्या बताई गई है, लेकिन मतपेटी में 250 के बजाय 400 मतपत्र मिलते हैं तो तय प्रक्रिया के अनुसार ऐसे मतपत्रों को अलग रख दिया जाना चाहिए.'

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'चुनाव आयोग ने शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव तीन जगहों पर करवाया; अब और क्या कहा जाए? यह पूरा चुनाव एक ऐसा काला अध्याय है जो शिक्षकों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है'.


 

9:40 AM (6 घंटे पहले)

सपा उम्मीदवार ने किया जीत का दावा

Posted by :- Aanchal

गोरखपुर में सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग 9-10% ज्यादा मतदान हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. इसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देना शामिल है. उनका कहना है कि यह मुद्दे उनके लिए बहुत जरूरी हैं.

 

9:32 AM (6 घंटे पहले)

कर्नाटक-महाराष्ट्र में भी भारी सुरक्षा

Posted by :- Aanchal

मंगलवार को कर्नाटक की चार और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर भी MLC चुनाव के लिए मतगणना जारी है. यहां मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

9:29 AM (6 घंटे पहले)

अनंत सिंह के आवास के बाहर जश्न की तैयारी

Posted by :- Aanchal

बिहार में जेडीयू से हाल ही में निष्कासित नेता अनंत सिंह के घर के बाहर जश्न की तैयारी चल रही है. अनंत सिंह ने जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार किया था. अब उन्हें अनुज सिंह की जीत की उम्मीद है. इसी को लेकर अनंत सिंह के आवास के बाहर टेंट लगाए जा रहे हैं और जश्न की तैयारियां की जा रही हैं. 
 

 

Advertisement
9:24 AM (6 घंटे पहले)

गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा

Posted by :- Aanchal

गोरखपुर के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों मतगणना के लिए मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है. भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. 

 

8:54 AM (7 घंटे पहले)

लखनऊ में भारी सुरक्षा-व्यवस्था

Posted by :- Aanchal

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के लिए लखनऊ में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए रमाबाई रैली मैदान के आसपास सुरक्षा काफी टाइट की गई है. यहां बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही, भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती भी हुई है. 

 

8:23 AM (7 घंटे पहले)

मतगणना केंद्रों पर CCTV नहीं: जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह

Posted by :- Aanchal

जन सुराज के एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अनुज सिंह ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. उनका कहना है कि मतदाताओं ने अपना फैसला कर लिया है और उन्हें विश्वास है कि उनकी जीत होगी. उन्होंने कहा, 'जन सुराज पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट बड़े अंतर से जीतने जा रही है.' वहीं, उन्होंने मतगणना को लेकर भी कुछ सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है वहां कोई CCTV कैमरा नहीं लगा है. उन्होंने इसे लेकर चिंता जताई है. उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने यह बात रखी है. 

वहीं, अनुज सिंह ने मतगणना केंद्रों की स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, 'जहां इतनी महत्वपूर्ण गिनती हो रही है, वहां काउंटिंग एजेंटों के बैठने की जगह बहुत गंदी है और वहां से बदबू आ रही है.'  (इनपुट- शशि भूषण)

 

8:07 AM (8 घंटे पहले)

बिहार में मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

Posted by :- Aanchal

पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना होनी है. यहां भारी पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. मौके पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. 

 

8:05 AM (8 घंटे पहले)

गोरखपुर में सुरक्षा तैनात

Posted by :- Aanchal

गोरखपुर में मतगणना से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. 

 

Advertisement
Advertisement