अलवर के सरिस्का क्षेत्र में बाजरे की कटाई के दौरान ग्रामीणों को खेत में करीब 15 फुट लंबा विशाल मादा अजगर दिखाई दिया. अजगर को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम पहुंची. करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद 150 किलो से अधिक वजनी अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.
कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन महक की लंबी उम्र अब वैज्ञानिक रिसर्च का विषय बनेगी. WII वैज्ञानिक उसके DNA, जेनेटिक संरचना, खान-पान और स्वास्थ्य का अध्ययन करेंगे. महक की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री भी तैयार होगी, जिसमें उसके जन्म से अब तक का सफर दिखाया जाएगा. वीडियो में जानें मामला.
कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन महक ने 28 अगस्त को 23 साल पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया है. देश की सबसे बुजुर्ग जीवित बाघिन महक की लंबी उम्र और बेहतर सेहत का वैज्ञानिक रहस्य अब तलाशा जाएगा. WII के वैज्ञानिक उसके DNA, जेनेटिक संरचना, खान-पान, वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य देखभाल का अध्ययन करेंगे. महक पर डॉक्यूमेंट्री भी बनेगी.
कोटा में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी कहार वोट मांगने एक महिला के घर पहुंचे. वहां उन्होंने बर्तन मांजे, फिर महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आमेर के मावठा क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक मामूली विवाद के बाद टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी पर जीप चालक आजम ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. मनीष की मौत की खबर मिलते ही पूरे आमेर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया. इस घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने आमेर कस्बे को पूरी तरह बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया.
जयपुर में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि चोरी की बाइक बरामद करने के दौरान पुलिसकर्मी और उनके साथ आए युवक गलती से एक मकान के बाहर खड़ी राजेंद्र शर्मा की बाइक उठाकर ले गए.
राजस्थान में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच 57 लाख से अधिक मतदाता 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं.
जयपुर में आमेर महल के पास एक टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मनीष की मौत की सूचना आमेर पहुंचते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया. स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और गाइड समुदाय ने घटना के विरोध में बाजार बंद करवा दिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. देखें.
जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आमेर के मावठा क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक मामूली विवाद के बाद टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी पर जीप चालक आजम ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. मनीष की मौत की खबर मिलते ही पूरे आमेर क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया. इस घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने आमेर कस्बे को पूरी तरह बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया.
Moti Dungri Ganesh Festival Jaipur: जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में नौ दिवसीय गणेशोत्सव शुरू. 8 को पुष्य नक्षत्र पर 348 किलो पंचामृत अभिषेक और 9 सितंबर को सजेगी 3,000 किलो घी से बनी मोदक झांकी.
जयपुर निकाय चुनाव के बीच हुई इस संयुक्त सभा ने राजस्थान की सियासत में AIMIM और आरएलपी के तालमेल को लेकर चर्चा को हवा दे दी है.
राजस्थान के अलवर में आधी रात एक परिवार की नींद उस वक्त उड़ गई, जब घर के मालिक ने लाइट ऑन की और सीढ़ियों पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. विशालकाय अजगर को देखते ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल आए. सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.
राजस्थान के धौलपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास सवारियों से भरी ईको वैन गहरे पानी से भरे पोखर में पलट गई. ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 8 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तीन बच्चों और एक महिला की जान नहीं बच सकी.
श्रद्धालुओं का जत्था रामदेवरा से दर्शन कर बारां लौट रहा था. इसी दौरान जोधपुर के झालामंड चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया. पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया. महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर डंपर में आग लगा दी.
कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन महक ने 22 साल पूरे कर लिए हैं और 23वें साल में पहुंच चुकी है. आमतौर पर बाघिनें इस उम्र तक काफी बूढ़ी हो चुकी होती हैं, लेकिन महक आज भी अपने इन्क्लोजर में एक्टिव है, पानी में अठखेलियां करती है और अपना खाना अच्छी तरह खाती है. महक की कहानी बाघों की उम्र, उनकी देखभाल और वन्यजीव संरक्षण को समझने का मौका भी है. जानिए महक इतनी खास क्यों है?
राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए. दरअसल, कांग्रेस से जिला अध्यक्ष पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही हमला कर दिया. फिलहाल हमला करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया गया है. वहीं, जोधपुर में निकाय चुनाव को लेकर टिकट कटने पर बीजेपी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिला तो रोने लगा. देखें वीडियो.
बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ चुनावी कार्यक्रम के दौरान मारपीट हुई. आरोप है कि टिकट न मिलने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा अब भी फरार है.
जयपुर में रफ्तार के कहर का खौफनाक CCTV सामने आया है. मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे तेज रफ्तार ब्लैक थार ने रेड सिग्नल तोड़कर सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार पलट गई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया. सामने आए CCTV में कैद तस्वीरें हादसे की भयावहता बयां कर रही हैं. देखें वीडियो.
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच जोधपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ता धनाराम चौधरी ने टिकट न मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से गले मिलकर रोते नजर आए. मंत्री ने भी उन्हें गले लगाकर हौसला दिया. दूसरी तरफ, बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की.
जयपुर के मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुए सड़क हादसे का खौफनाक CCTV सामने आया है. वीडियो में तेज रफ्तार ब्लैक थार लाल सिग्नल तोड़कर सामने से आ रही कार से भिड़ती दिख रही है. टक्कर के बाद वाहन पलटकर ई-रिक्शे से जा टकराया, जिसमें तीन लोग घायल हुए. हादसे के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
जयपुर के रामपुरा (कंवरपुरा) स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल की पुरानी इमारत को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से गिराया गया. एक अधिकारी ने कहा, 'इमारत को ध्वस्त कर दिया गया है.'