scorecardresearch
 

राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या

राजस्थान के बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि खनन लीज को लेकर ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हो गया था.

Advertisement
X
राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या.
राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या.

राजस्थान के बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि खनन लीज को लेकर ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हो गया था. आरोप है कि देर शाम ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पर हमला किया. हमले के बाद उन्हें जयपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, पूर्व बीजेपी विधायक अतर सिंह भड़ाना पर 50 से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया. जबकि उनके निजी अंगरक्षक गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए.

दरअसल, वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव के पास एक खनन लीज है, जो पूर्व विधायक अतर सिंह की पत्नी कमलेश भड़ाना के नाम पर थी. इस लीज से ऐसा पत्थर निकलता है, जिससे कांच के लेंस बनते हैं. यह पत्थर बेहद बेशकीमती है. खनन लीज अच्छी चल रही थी. भड़ाना ने स्थानीय ग्रामीणों को खुश रखने के लिए स्थानीय नेताओं को खदान में काम देने के साथ ही उन्हें हर महीने पैसे देना भी शुरू कर रखा था.

मगर दो साल पहले ग्रामीणों में कुछ नए नेता भी सामने आए, जिन्होंने भड़ाना से ज्यादा मंथली की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर विवाद शुरू हो गया. गांव के कई पक्षों के लोग, जो मंथली ले रहे थे, वे भड़ाना के साथ थे. मगर दूसरे पक्ष के साथ मंथली को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिससे विवाद बढ़ने लगा.

Advertisement

ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर खनन लीज तक जाने वाले रास्ते को यह कहते हुए रोक दिया कि यह जमीन गांव की चरागाह भूमि है. यह विवाद इतना बढ़ गया कि हाल ही में खदान शुरू करने के लिए भड़ाना अपने सैकड़ों लोगों के साथ वहां पहुंच गए, जहां ग्रामीण धरना दे रहे थे. इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और संघर्ष में भड़ाना की हत्या कर दी गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement