scorecardresearch
 

Vish Yog 2026: विष योग 3 राशियों के लिए खतरनाक, आज से बिगड़ सकता है बजट, रहें सावधान!

Chandra-Shani Vish Yog 2026: चंद्र-शनि विष योग 2026 से इन 3 राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. इन राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Advertisement
X
9 अक्टूबर से ये 3 राशियां रहें सतर्क (Photo: ITG)
9 अक्टूबर से ये 3 राशियां रहें सतर्क (Photo: ITG)

Chandra-Shani Vish Yog 2026: 9 अक्टूबर यानी आज चंद्रमा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा सुबह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं, शनि देव पहले से ही मीन राशि में मौजूद रहेंगे. ऐसे में कन्या और मीन एक-दूसरे से सातवें स्थान पर होने के कारण चंद्रमा और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा. साथ ही, दोनों ग्रह एक-दूसरे पर सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे विष योग का निर्माण होगा. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब जन्मकुंडली में चंद्रमा और शनि की युति हो या दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में स्थित हों, तब विष योग बनता है. इस योग का प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है. ऐसे में 9 अक्टूबर यानी आज बनने वाला चंद्र-शनि विष योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. इन राशि के जातकों को इस दौरान स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. तो आइए जानते हैं कि चंद्रमा और शनि से बनने वाला यह विष योग किन राशियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है.

मेष राशि (Mesh Rashi)

विष योग मेष राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं. बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें. धैर्य से काम लें. आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय सावधान रहें. वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, 

Advertisement

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए इस दौरान खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऐसे में अपनी आमदनी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से आर्थिक योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा. चंद्रमा के बारहवें भाव में और शनि के छठे भाव में होने से विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा. इस समय किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है. 

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों को विष योग के दौरान अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मौजूदगी में ही बड़े आर्थिक फैसले लेना सुरक्षित रहेगा. सेहत को नजरअंदाज न करें. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो अक्टूबर के मध्य तक थोड़ा इंतजार करना बेहतर विकल्प हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement