scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: दिन में हो जाएगी रात! 2027 में लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, क्या भारत में भी छाएगा अंधेरा?

Surya Grahan 2027: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 अगस्त 2027 को दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है. आइए जानते हैं भारत में यह ग्रहण कहां दिखाई देगा और किन देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा.

Advertisement
X
Surya Grahan 2027 (Photo: ITG)
Surya Grahan 2027 (Photo: ITG)

Surya Grahan 2027: ज्योतिषियों के अनुसार, 2 अगस्त 2027 को दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. इस दौरान दुनिया के कुछ हिस्सों में दिन के उजाले के बीच अंधेरा छा जाएगा. बता दें चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, तो आसमान का नजारा अचानक बदल जाएगा. इस ग्रहण की अधिकतम अवधि 6 मिनट 23 सेकंड तक हो सकती है. इतनी लंबी अवधि के कारण यह घटना बेहद खास मानी जा रही है. ज्योतिषियों की मानें तो 1991 के बाद यह सबसे लंबी अवधि के पूर्ण सूर्य ग्रहणों में से एक होगा. तो चलिए जानते हैं भारत में यह ग्रहण कहां दिखाई देगा और किन देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा.

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 2027?

2 अगस्त 2027 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का नजारा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा. इसका मुख्य मार्ग दक्षिणी स्पेन और जिब्राल्टर से गुजरते हुए उत्तरी अफ्रीका तक पहुंचेगा. इसके बाद चंद्रमा की छाया मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ेगी. इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा और कुछ समय के लिए सूर्य नजर नहीं आएगा.

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

भारत में भी 2 अगस्त 2027 को सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा, लेकिन यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं मिलेगा. देश के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देने की संभावना है. इसका मतलब है कि सूर्य का कुछ हिस्सा चंद्रमा के पीछे छिपा नजर आएगा, जबकि बाकी हिस्सा चमकता रहेगा. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी इसका नजारा देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

2027 के बाद कब दिखेगा अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण की ऐसी घटनाएं नियमित अंतराल पर होती हैं, लेकिन किसी खास स्थान से पूर्ण सूर्य ग्रहण देख पाना आसान नहीं होता. 2027 के बाद 22 जुलाई 2028 को भी पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. इसका रास्ता ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा. हालांकि, 2028 में होने वाले ग्रहण की अधिकतम अवधि 2027 के ग्रहण से कम होगी. 

सूर्य ग्रहण देखते समय रखें ध्यान

इस दौरान आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बिना किसी सुरक्षा के सूर्य को सीधे देखने से आंखों की रेटिना को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. आप ग्रहण देखने के लिए सोलर एक्लिप्स ग्लास या विशेष सोलर व्यूअर का इस्तेमाल कर सकते है. बता दें सामान्य धूप वाले चश्मे सूर्य ग्रहण देखने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement