scorecardresearch
 

IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, 2-2 की बराबरी पर पहुंची सीरीज, शाई होप फिर बने हीरो

India vs West Indies 4th T20I Highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख सकी. चौथे टी20 में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
भारत को मिली हार. (PHOTO: AP)
भारत को मिली हार. (PHOTO: AP)

India vs West Indies 4th T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया चौथा टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 24 रन से हराकर सीरीज में धमाकेदार वापसी कर ली. 

इस जीत के साथ ही पांच मैचों की यह रोमांचक सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है. अब दोनों टीमों के बीच शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का निर्णायक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी.

कैरेबियाई टीम की तरफ से कप्तान शाई होप ने नाबाद शतकीय पारी खेली. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 33 रन, रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों में 24 रन और ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. भारत की तरफ से गेंदबाजी में अक्षर पटेल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया.

Advertisement

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 248 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. कीमो पॉल ने संजू सैमसन को शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया, जो 23 गेंदों में तूफानी 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद कीमो पॉल ने ईशान किशन को ज्वेल एंड्रयू के हाथों कैच आउट कराया, जो सिर्फ 6 रन बना सके. कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके और स्प्रिंगर का शिकार बनकर 16 रन पर आउट हो गए.

स्पिनर गुडाकेश मोती ने भारत को चौथा झटका दिया, जहां अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गए. पारी के दौरान नमन धीर के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. वेस्टइंडीज की धारदार गेंदबाजी और अनुशासित फील्डिंग के आगे भारतीय टीम दबाव में बिखर गई. वेस्टइंडीज की तरफ कीमो पॉल ने पांच विकेट झटककर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement