scorecardresearch
 

India vs West Indies, Highlights: इंदौर में भारत का दबदबा! रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज पर बनाई 2-1 की बढ़त

IND vs WI 3rd T20 Highlights: भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत के लिए तीसरे मैच में गेंद के साथ अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए.

Advertisement
X
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला. (PHOTO: AFP)
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला. (PHOTO: AFP)

IND vs WI 3rd T20 Highlights: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह इस जीत के हीरो रहे. 

इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर (बुधवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था. अभिषेक शर्मा ने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज 30 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली. अभिषेक शर्मा 69 रनों की दमदार पारी खेलकर स्प्रिंगर की गेंद पर आउट हो गए. 

इसके अलावा ईशान किशन ने 37 रन, तिलक वर्मा ने 28 रन, नीतीश रेड्डी ने 21 रन और अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया. तिलक वर्मा और अक्षर पटेल दोनों ही रन आउट होकर पवेलियन लौटे. वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में रोस्टन चेस, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कीमो पॉल और गुडाकेश मोटी को एक-एक सफलता मिली.

Advertisement

14 रन से वेस्टइंडीज को मिली हार

224 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर झटके देकर मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. पारी की शुरुआत में ही अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (5 रन) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

इसके बाद नमन धीर ने खतरनाक दिख रहे शिमरोन हेटमायर (43 रन) को बोल्ड कर विंडीज को दूसरा बड़ा झटका दिया. अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल (5 रन) को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया. कामिल पूरन ने संघर्ष करते हुए 42 रन बनाए, जिन्हें नमन धीर की गेंद पर अर्शदीप ने कैच किया.

वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी और 14 रनों से मुकाबला गंवा बैठी. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए. वहीं नमन धीर भी दो अहम विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती..

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement