साइबर हैकिंग के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. न्यू हैकिंग में हैकर्स ने कनेक्टवाइज को निशाना बनाया है, जिससे दुनियाभर में मौजूद सैकड़ों कंपनियों और ऑर्गनाइजेशन पर हमले का आरोप हैं.रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह साइबर अटैक चीनी समर्थित हैकर्स ने अंजाम दिया है, जिसके लिए उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को बताया है कि चीन से जुड़े एक सरकारी समर्थित ग्रुप ने AI आधारित पेनिट्रेशन टेस्टिंग टूल का इस्तेमाल किया है. इसके बाद हैकर्स ग्रुप ने IT सर्विस कंपनी कनेक्टवाइज के सिस्टम को हैक कर लिया है.
बड़े साइबर अटैक का हिस्सा था
रिपोर्ट में दावा किया है कि हैकर्स द्वारा किया गया ये साइबर अटैक असल में दुनियाभर के सैकड़ों संगठनों को निशाना बनाकर चलाए गए एक बड़े साइबर अटैक का हिस्सा था.
यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra के नाम पर Cyber Fraud, Fake Accounts पर Police ने लिया बड़ा Action
डेटा और एनालाइज के आधार पर चीन का नाम
माइक्रोसॉफ्ट और कनेक्टवाइट के एनालाइज और मौजूदा सबूतों के आधार पर बताया है कि ऐसा लगता है कि कनेक्टवाइज क्लाउड बैकअप पर हुए हमले के पीछे चीन से जुड़ा एक राज्य समर्थित हैकिंग ग्रुप है.
CEO ने कही ये बात
कनेक्टवाइज के सीईओ मैनी रिवेलो ने एक बयान में कहा है कि कनेक्टवाइज ने प्रभावित ऐप्लीकेशन कनेक्शन को सीमित कर दिया है. अब इनको आगे फेज वाइज तरीके से रोलआउट किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन
चीन ने नहीं दिया है जवाब
रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया है कि वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने इस मामले पर अभी जवाब नहीं दिया है. चीन पहले भी साइबर अटैक से डेटा चोरी कराने के आरोपों से इनकार करता रहा है.
ARTEX नाम के फ्रेमवर्क का िस्तेमाल
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि जिस हैकिंग ग्रुप को वह स्ट्रोम 0940 के नाम से ट्रैक करता है, उसने इस अभियान को अंजाम देने के लिए ARTEX नाम के ओपन-सोर्स पेनिट्रेशन टेस्टिंग फ्रेमवर्क का इस्तेमाल किया है.