scorecardresearch
 

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के घर पर पड़ा छापा, बोलीं- ट्रंप मुझे बदनाम कर रहे हैं

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के वॉशिंगटन स्थित आवास पर अमेरिकी संघीय एजेंटों ने अदालत के वारंट के तहत छापा मारा है. ये कार्रवाई उनके इमिग्रेशन दस्तावेजों से जुड़े आरोपों की जांच के लिए की गई है. बता दें कि इल्हान उमर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचक रही हैं.

Advertisement
X
इल्हान उमर डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद रही हैं. (Photo- Reuters)
इल्हान उमर डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद रही हैं. (Photo- Reuters)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचक और डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान के वॉशिंगटन स्थित आवास पर अमेरिकी संघीय एजेंटों ने छापा मारा है. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, 'होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस' (HSI) की ओर से अदालत से जारी वारंट के आधार पर ये कार्रवाई की गई.

फॉक्स न्यूज डिजिटल के सूत्रों के हवाले से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, ये छापेमारी इल्हान उमर के इमिग्रेशन दस्तावेजों से जुड़े आरोपों को लेकर है. बताया जा रहा है कि ये दस्तावेज बचपन में उनके दिवंगत पिता ने भरे थे.

हालांकि, न्याय विभाग ने सिर्फ इतना ही बताया है कि ये कार्रवाई एक जारी संघीय जांच का हिस्सा है. इस मामले में सबूतों और किसी भी संभावित आरोप की पुष्टि अभी नहीं की गई है.

संघीय जांच का हिस्सा था छापा

वॉशिंगटन में सोमवार तड़के इल्हान उमर के घर के बाहर HSI की जैकेट पहने कई एजेंटों को देखा गया. न्याय विभाग के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया, 'आज वॉशिंगटन डीसी में न्याय विभाग की ओर से सुरक्षित किए गए अदालती वारंट के तहत कार्रवाई की गई. ये कार्रवाई जारी संघीय जांच का हिस्सा है.' 

Advertisement

'ट्रंप मुझे बदनाम कर रहे हैं'

वहीं, इल्हान उमर ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'मैं ठीक हूं. कोई गलती न करें: ये पॉलिटिकल दुश्मनों को टारगेट करने और फेडरल लॉ एनफोर्समेंट को हथियार बनाने की कोशिश है. दस साल से, ट्रंप मुझे बेबुनियाद झूठ और बदनाम करने वाले कैंपेन से टारगेट कर रहे हैं. यह उनके पॉलिटिकल डराने-धमकाने के कैंपेन में बस सबसे नया कदम है.'

HSI, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की खोजी शाखा है जो मानव तस्करी, साइबर अपराध और सीमा पार आपराधिक गतिविधियों की जांच करती है.

इससे पहले सितंबर में जब व्हाइट हाउस के सीमा अधिकारी टॉम होमन ने इल्हान उमर के खिलाफ आपराधिक जांच की पुष्टि की थी. तब इल्हान ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे दक्षिणपंथी हमले करार दिया था.

ट्रंप और इल्हान उमर के बीच पुराना विवाद

सोमालिया में जन्मीं और अमेरिकी संसद में प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक चेहरे के रूप में पहचानी जाने वाली इल्हान उमर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लंबे समय से टकराव रहा है. ट्रंप पहले भी इल्हान उमर की इमिग्रेशन और वैवाहिक इतिहास को लेकर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगा चुके हैं. मई में मिनेसोटा में धोखाधड़ी के दावों पर बात करते हुए ट्रंप ने उन्हें 'बेहद भ्रष्ट' कहा था.

यह भी पढ़ें: 'आपने अमेरिकियों को मारा...', स्टेट ऑफ द यूनियन में ट्रंप पर बरसीं इल्हान उमर

Advertisement

इसके जवाब में इल्हान उमर ने 2 जून को 'द गार्जियन' में लिखे अपने आर्टिकल में ट्रंप पर पलटवार किया था. उन्होंने लिखा था, 'कोई भी समझदार इंसान ये देख सकता है कि जब भी उनकी (ट्रंप की) अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार सामने आता है, तो वो मुझ पर और सोमाली समुदाय के खिलाफ नफरत भड़काने का वही पुराना ढर्रा अपनाते हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement